logo

दुबई में सबसे सस्ता हुआ सोना और खरीदने के लिए बुक हो रही है फ्लाइट...

सोने के खरीददारों के लिए संयुक्त अरब अमीरात सबसे पसंदीदा जगह है।
 
सोने के खरीददारों के लिए संयुक्त अरब अमीरात सबसे पसंदीदा जगह है।
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News:  यहां के लोग खुद भी सोने के आभूषणों के बेहद शौकीन होते हैं। यह लोग सोने को खरीदने के लिए सही समय का इंतजार करते हैं, जिससे कि वाजिब भाव में सोना खरीद सके। बीती रात सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली जिसने हर किसी का ध्यान आकर्षित किया। सर्राफा की कीमतों में इतनी भारी गिरावट की उम्मीद किसी ने भी नही की थी।


टूटा पिछले 3 सालो का रिकॉर्ड

आपको बता दें कि साल 2020 के बाद इस तरह की गिरावट पहली बार दर्ज की गई है। इस समय सोना प्रति औंस $30 यानी 2,394.68 रुपए से गिरकर $1,662 यानी 1,32,666.66 रुपए पहुंच गया हैं। जिसका मतलब है संयुक्त अरब अमीरात में 1 ग्राम 22 कैरेट सोने की दर Dh189 हो गई हैं। जिसके बाद पूरे बाजार में खलबली मच गई। खुदरा विक्रेताओं के अनुसार लोग इस तरह की दरों पर अधिक मात्रा में सोना कि खरिदारी करेंगे।

मौजूदा दरों पर लोग करवा रहे हैं बुकिंग


भारत में त्योहारों का सीजन नजदीक है और दिवाली, धनतेरस जैसे मौकों पर भारत में खूब सोना-चांदी खरीदा जाता है। ऐसे में लोग पहले से ही सोने की कीमतों पर नजर बना के रखे हुए थे। सबसे कम कीमतों के दौरान जो लोग सोना नहीं खरीद पाते वह उस दर पर सोने की बुकिंग जरूर करवा लेते हैं। सोने की कीमतों में गिरावट हो चुकी है और उसके बाद दुकानदार भी दिवाली के अवसर पर अपने ग्राहकों को कई ऑफर्स देते हैं। यह सभी मिलाकर इस बार ग्राहक बेहद किफायती कीमतों पर सोना खरीद सकते हैं।

सोने के लिए यात्रा

ऐसे में वह सभी लोग जो अक्टूबर में संयुक्त अरब अमीरात जाने की योजना बना रहे हैं और वो लोग जिन्हे शादी की शॉपिंग करनी है वह इन मौजूदा दरों पर सोने की खरीदारी के लिए बुकिंग कर सकते है, बता दें कि बहुत से लोग ऐसा कर भी रहे हैं।  आने वाले समय में सोने की कीमतो की दरों में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा, जिस पर आपको नजर बनाए रखनी चाहिए।

कितना सोना ला सकते है भारत

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि भारतीय प्रवासियों के लिए अरब से सोना लाने के लिए एक लिमिट तय की गई है। आपको इस लिमिट से अधिक सोना लाने की इजाज़त नही है। यदि आप भी दुबई या संयुक्त अरब अमीरात से भारत सोना खरीद कर लाना चाहते हैं तो यह लिमिट आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। इस लिमिट के अनुसार पुरुष अधिकतम 50,000 रुपए तक का सोना भारत ला सकता है। वहीं महिलाएं आपने 1 लाख रुपए तक का सोना ला सकती हैं।