logo

जजपा की जन सम्मान रैली तोड़ेगी सभी रिकॉर्ड: अशोक शेरवाल

JJP's Jan Samman rally will break all records: Ashok Sherwal

 
JJP's Jan Samman rally will break all records: Ashok Sherwal
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News:
ऐलनाबाद। एडिशनल मंडी में स्थित किसान रेस्ट हाउस में जेजेपी कार्यकर्ताओं की एक अह्म बैठक हुई। जिसमें एससी सेल के प्रदेशाध्यक्ष व रैली के सिरसा प्रभारी अशोक शेरवाल विशेष तौर पर उपस्थित हुए और उन्होंने 9 दिसंबर को जेजेपी के पांचवें स्थापना दिवस पर भिवानी में होने वाली जन सम्मान रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को न्यौता दिया। जननायक जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता भिवानी में होने वाली जन सम्मान रैली को त्यौहार के रूप में मनाएगा। इस रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा जोश व उत्साह देखा गया।

इस मौके पर शेरवाल ने कहा कि रैली को लेकर पार्टी की तैयारियों जोरों पर चल रही है और भिवानी मे होने यह रैली पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी। उन्होंने सभी को भिवानी रैली का न्यौता दिया और पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई। अशोक शेरवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला ने हमेशा जननायक जनता पार्टी के हर एक  कार्यकर्ता को अपने परिवार का सदस्य समझा है और इस संगठन को एक परिवार की भांति आगे बढ़ाया है। उन्होंने एक होकर कार्य करने की सीख दी है। शेरवाल ने कहा कि डा. अजय सिंह चौटाला के कुशल नेतृत्व के कारण हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की सोच को आगे बढ़ाते हुए युवाओं का कुशल नेतृत्व करते हुए भाई दिग्विजय सिंह चौटाला के प्रयासों से ही बहुत कम समय में सरकार में भागीदारी की है। उन्होंने कहा कि युवा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के कुशल नेतृत्व में हरियाणा सरकार जनता के हित में कार्य कर रही है और हर गरीब को योजना का लाभ मिले, इसके लिए लगातार प्रयासरत है। शेरवाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 9 दिसंबर को भिवानी रैली में अधिक से अधिक संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह रैली पार्टी कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देगी और इससे संगठन को और मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़े, इसके लिए रैली में पदाधिकारियों को भी कार्यकर्ताओ के बीच में बैठने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा इससे पूर्व 2 दिसम्बर को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सिरसा में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एक बैठक लेंगे और उन्हें रैली से सम्बंधित उचित दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। इस मौके पर शेरवाल ने नवनिर्वाचित पंच-सरपंचों को बधाई दी। शेरवाल ने सभी सरपंचों को गांव में ज्यादा से ज्यादा विकास कराने के लिए प्रोत्साहित किया। मंच का संचालन हल्का अध्यक्ष अंजनी लढ़ा ने किया। इस मौके पर जेजेपी जिलाध्यक्ष सर्वजीत मसीतां, जिला प्रभारी सुरेन्द्र बैनीवाल, कार्यलय प्रभारी हरी सिंह भारी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राधेश्याम शर्मा, सह प्रभारी कृष्ण कंबोज, हलका अध्यक्ष अंजनी लढ़ा, रणजीत बाना, शारदा सिहाग, राजवीर रोड़, अनिल कासनिया, कृष्ण भाम्भू, डा. दयाराम, रोहतास देहडु, दशरथ सहारण, गौरी शंकर वुमरा, विक्की सिंगला, रामकिशन कड़वासरा, कुलदीप भाकर, नरेंद्र सिंह, राजेंद्र कसंवा, गौरी शंकर लढ़ा, धर्मपाल गोरछिया, राजेन्द्र ख्यालिया, हनुमान कासनिया, अकबर खान, दर्शन सिंह, गौरव स्वाम, रमेश कुमार, ज्ञान बैनीवाल, श्रवण जोशी, सुनील ममेरा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे