logo

पंचतत्व में विलीन राजू श्रीवास्तव: भाई और बेटे ने दी मुखाग्नि; सुनील पाल समेत कई सेलेब्स रहे मौजूद

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। गुरुवार को दिल्ली के निगमबोध शमशान पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
 
पंचतत्व में विलीन हुए राजू श्रीवास्तव:
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News:
आज सुबह 9.30 बजे दिल्ली के दशरथपुर, द्वारिका से उनकी शवयात्रा शुरू हुई थी, डेढ़ महीने से ज्यादा समय तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद आखिरकार 21 सितंबर को 58 साल की उम्र में राजू का निधन हो गया। उनको 10 अगस्त को एक्सरसाइज करते हुए हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद से ही वो दिल्ली एम्स में 42 दिनों से एडमिट थे। इलाज के दौरान उनकी हालत स्थिर हुई। कल अचानक उनकी हालत फिर बिगड़ गई थी।

अंतिम यात्रा के लिए परिजनों के अलावा, कई रिश्तेदार, नेता और सेलिब्रिटीज भी राजू के घर पहुंचे। कल शाम से द्वारिका के दशरथपुर में उनकी अंतिम यात्रा की तैयारी चल रही थी।


जगह-जगह फैंस दे रहे थे श्रद्धांजलि

राजू की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में फैंस भी शामिल हुए। जगह-जगह राजू की पार्थिव देह ले जा रही एंबुलेंस पर फूल भी बरसाए गए। फैंस उन्हें नम आंखों से विदाई दी।


सेंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पुरी बीच पर दी राजू को श्रद्धांजलि

उड़ीसा के फेमस सेंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने भी राजू को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने पुरी बीच पर आज राजू श्रीवास्तव के चित्र वाली कलाकृति बनाई। अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है - हंसाते-हंसाते रुला दिया। आप लाखों फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। RIP राजू श्रीवास्तव।