logo

केरल में PFI पर शिकंजा, अधिकारियों के घर और दफ्तर पर NIA-ED की रेड

NIA  ने यूपी, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में पीएफआई और उससे जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की है
 
nia
WhatsApp Group Join Now


Mhara Hariyana News, New Delhi।  पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के राज्य और जिला स्तर के अधिकारियों पर आधी रात को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और  ED ने रेड की। रेड अभी तक जारी है। पीएफआइ के नेताओं में मल्लपुरम जिले के मंजेरी में PFI चेयरमैन ओएमए सालम शामिल हैं। PFI के कार्यकर्ता इस रेड को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और उससे जुड़े लिंक पर देशभर में छापे मारे हैं। टेरर फंडिंग और कैम्प चलाने के मामले में जांच एजेंसी ने दबिश दी है। कुछ दिनों पहले भी एनआईए ने इस मामले में एक दर्जन से अधिक केस दर्ज किए हैं, जिसमें पीएफआई का लिंक मिला है।


NIA  ने यूपी, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में पीएफआई और उससे जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की है। NIAको भारी संख्या में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI)  और उससे जुड़े लोगों की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली। जिसके आधार जांच एजेंसी ने एक साथ कई स्थानों पर रेड की। पीएफआई और उससे जुड़े लोगों की ट्रेनिंग गतिविधियों, टेरर फंडिंग और लोगों को संगठन से जोड़ने को लेकर ये अबतक का सबसे बड़ा एक्शन है. 


विरोधी आवाजों को दबा रही सरकार: PFI 
 
एनआईए की रेड पर  पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI)  महासचिव अब्दुल सत्तार ने कहा कि फासीवादी शासन द्वारा विरोध की आवाजों को दबाने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। सरकार  द्वारा किये जा रहे अत्याचारों का ताजा उदाहरण आधी रात को देखने में मिला, जब केंद्रीय एजेंसियों एनआईए और ईडी ने लोकप्रिय नेताओं के घरों में छापे मारे। राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर के नेताओं के घर छापेमारी की जा रही है। राज्य समिति कार्यालय पर भी छापेमारी की जा रही है। 

बीती 18 सितंबर को 23 जगह रेड 
इससे पहले 18 सितंबर को एनआईए ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 23 जगहों पर रेड मारी थी। ये छापेमारी भी कराटे प्रशिक्षण केंद्र के नाम पर प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) का ट्रेनिंग कैंप चलाए जाने के मामले में की गई थी। NIA  ने निजामाबाद, कुरनूल, गुंटूर और नेल्लोर जिले में रेड की थी। सूत्रों की मानें तो एनआईए NIA ने उन्हीं स्थानों पर रेड की, जहां से आतंकी गतिविधियों के संचालन की जानकारी मिली थी. 

दंगों के लिए तैयार कर रहा था कराटे टीचर 

NIA ने कराटे टीचर अब्दुल कादिर पर शिकंजा कस दिया है. सूत्रों के मुताबिक अब्दुल कादिर और PFI पर आरोप है कि कराटे सिखाने की आड़ में मुस्लिम युवकों को दंगे की साजिश के लिए तैयार कर रहे थे। गिरफ्तार हुए लोगों के पास से हथियार भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है। हथियारों का इस्तेमाल  ट्रेनिंग में किया जा रहा था। पकड़े गए लोगों से अधिकारी कराटे की ट्रेनिंग और अवैधानिक गतिविधियों के संबंध में पूछताछ कर रहे थे।