logo

मुंबई में केंद्रीय गृहमंत्री शाह की सुरक्षा में चूक

आंध्र प्रदेश के सांसद का PA बताकर घंटों तक गृहमंत्री के पास घूमता रहा व्यक्ति, गिरफ्तार
 
आंध्र प्रदेश के सांसद का PA बताकर घंटों तक गृहमंत्री के पास घूमता रहा व्यक्ति, गिरफ्तार
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, Mumbai। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह Home Minister Amit Shah
की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। चूक का मामला सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई। यह मामला बीती 4-5 सितंबर का है जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह Home Minister Amit Shah
मुंबई दौरे पर थे। जब अधिकारियों को शक हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसे 2-3 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। उसे पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध का नाम हेमंत पवार है, जो महाराष्ट्र के धुले का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान उसने खुद को आंध्र प्रदेश के एक सांसद का PA बताया। 

हाथ में पहन रखा था गृह मंत्रालय का बैंड
32 साल के हेमंत ने गृह मंत्रालय का बैंड पहन रखा था। जिसकी बदौलत वह कई घंटों तक गृहमंत्री के आस-पास घूमता रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह संदिग्ध व्यक्ति राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के घर के बाहर भी ब्लेजर पहन कर घूमता हुआ नजर आया था।


BMC चुनाव को लेकर मुंबई पहुंचे थे गृहमंत्री
पूरा मामला 4-5 सितंबर का है, जब Home Minister Amit Shah
 BMC चुनाव को लेकर Home Minister Amit Shah
 दो दिवसीए मुंबई दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने शहर के प्रमुख गणेश पंडाल लालबागचा राजा में भगवान श्रीगणेश की पूजा की। महाराष्ट्र में शिंदे सरकार बनने के बाद अमित शाह पहली बार मुंबई पहुंचे थे। इस दौरान वो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर भी गए थे। 

यहां अमित शाह Home Minister Amit Shah
 ने मुंबई BMC चुनाव जीतने के ल‍िए BJP नेताओं को 227 सीटों में से 135 सीटें जीतने का टारगेट दिया। दरअसल BMC का चुनाव सितंबर या अक्टूबर में होना है।