logo

Sidhu Moosewala Case: NIA ने 50 जगहों पर मारे छापे, हरियाणा और पंजाब में तलाश जारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में 50 जगहों पर छापे मारे हैं।
 
Sidhu Moosewala Case: NIA raids 50 places, search continues in Haryana and Punjab
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में 50 जगहों पर छापे मारे हैं। NIA की टीमें दिल्ली, NCR, हरियाणा और पंजाब में कई ठिकानों में पहुंची हैं। यहां गैंगस्टर्स की तलाश की जा रही है। NIA के पास इनपुट्स हैं कि सिद्धू मूसेवाला मर्डर का कनेक्शन टेरर ग्रुप्स से है।

पंजाब में गैंगस्टर्स के 25 ठिकानों पर रेड हो रही है। इनमें गैंगस्टर लॉरेंस के फाजिल्का स्थित गांव दुतरांवाली स्थित घर, गोल्डी बराड़ के मुक्तसर स्थित घर रेड चल रही है।
कोटकपूरा में गैंगस्टर विनय दियोड़ा के घर, एक फैक्ट्री और अमृतसर में गैंगस्टर शुभम के घर रेड हुई है। लुधियाना में गैंगस्टर रवि राजगढ़ के घर रेड की गई है।
सभी गैंगस्टर्स के आतंकियों से कनेक्शन का शक


केंद्रीय गृह मंत्रालय को शक है कि इन सभी गैंगस्टर्स के आतंकियों से कनेक्शन हैं। इन्हें सीमा पार पाकिस्तान से हथियार मुहैया करवाए जा रहे हैं। मूसेवाला के मर्डर में भी पाकिस्तान से आए हथियार यूज होने का शक है। इसके अलावा यह भी संदेह है कि आतंकियों के कहने पर यह देश में माहौल खराब कर सकते हैं और भारत में टारगेट किलिंग कर सकते हैं। सरकार ने इन संगठनों को आतंकी की लिस्ट में डाला है।


पहली FIR में लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर नामजद किए गए। जिनमें गैंग का मुखिया लॉरेंस, कनाडा बैठा गैंगस्टर गोल्डी बराड़, बिक्रम बराड़, काला जठेड़ी, जसदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया, सचिन थापन, लॉरेंस का भाई अनमोल और लखबीर सिंह लंडा शामिल हैं। यह गैंग जेल के अलावा कनाडा, दुबई और पाकिस्तान से ऑपरेशन चला रहे हैं।

मूसेवाला का 29 मई को मानसा के गांव जवाहरके में कत्ल कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने 24 कातिलों के खिलाफ मानसा कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी है। इसमें एनकाउंटर में मारे शूटर मन्नू और रूपा का भी ब्यौरा है। इसमें विदेश बैठे गैंगस्टरों में अब गोल्डी बराड़ और लिपिन नेहरा शामिल है। वहीं इस चार्जशीट में 166 गवाह बनाए गए हैं। मुंडी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जल्द सप्लीमेंट्री चालान पेश करेगी।

अब तक कितनी गिरफ्तारियां और कितने एनकाउंटर


मूसेवाला मर्डर के बाद कातिलों ने पिस्तौलें लहराकर जश्न भी मनाया था।
मूसेवाला का कत्ल में मुख्य रूप से 6 शूटर शामिल थे, जो कोरोला और बोलेरो मॉड्यूल में आए थे। इनमें से बोलेरो मॉड्यूल के लीडर शूटर प्रियवर्त फौजी, अंकित सेरसा, कशिश उर्फ कुलदीप के बाद पुलिस ने दीपक मुंडी को भी पकड़ लिया। वहीं कोरोला मॉड्यूल के शूटर जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू को पंजाब पुलिस ने अमृतसर के अटारी के पास भकना गांव में एनकाउंटर में मार गिराया था।

मूसेवाला मर्डर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

तुरंत पकड़े जाते मूसेवाला के कातिल:10KM दूर खेतों में 1 घंटे तक छिपे रहे 4 शूटर


पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने बड़ा खुलासा किया है। मूसेवाला के 4 कातिल कत्ल की जगह से 10 किमी दूर एक घंटे तक खेत में छुपे रहे। अगर पुलिस तुरंत एक्शन लेती तो कातिल उसी दिन ही पकड़े जाते। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

गैंगस्टर लॉरेंस की जान को खतरा: बंबीहा गैंग ने दी धमकी


सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस की जान को खतरा है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को लॉरेंस पर बंबीहा गैंग के अटैक का खुफिया इनपुट मिला। जिसके बाद उसकी सुरक्षा में पूरी सख्ती बरती जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दुबई भागने वाले थे मूसेवाला के कातिल: मुंडी 2 साथियों के साथ दार्जिलिंग में पकड़ा गया


पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का गोलियां मारकर कत्ल करने वाले छठे शूटर दीपक मुंडी व उसके दो साथियों को शनिवार दार्जिलिंग में खारी बावड़ी की BOP पानी टंकी से गिरफ्तार किया गया। मुंडी अपने दो साथियों कपिल पंडित और राजेंद्र जोकर के साथ नेपाल बॉर्डर क्रास करने की तैयारी में था।