logo

Tirupati Temple: मुकेश अंबानी पहुंचें तिरुपति मंदिर, किया करोड़ रूपये का दान

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी बीते शुक्रवार को तिरुपति मंदिर पहुंचें।
 
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी बीते शुक्रवार को तिरुपति मंदिर पहुंचें।
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News: यहां उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किये। इस दौरान उन्होंने तिरुपति मंदिर के ट्रस्ट तिरुपति देवस्थानम को 1.5 करोड़ रुपये भी दान किये। आपको बता दें कि भगवान वेंकटेश्वर मंदिर की देखरेख का कार्य तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट ही करता है।

मुकेश अंबानी के साथ इस दौरान उनके छोटे बेटे अनंत की मंगेतर राधिका मर्चेंट भी थीं। राधिका ने इस दौरान मंदिर प्रागण के हाथी को खाना भी खिलाया तथा भगवान का आशीर्वाद भी लिया।


1.5 करोड़ का दिया दान
इस मौके पर रिलायंस रिटेल लिमिटेड के डायरेक्टर मनोज मोदी भी मुकेश अंबानी के साथ थे। मुकेश अंबानी ने मंदिर ट्रस्ट को 1.5 करोड़ रुपये का दान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा “मैं तिरुमाला भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने आया हूं।”

आगे उन्होंने कहा “मंदिर साल दर साल बेहतर होता जा रहा और इस पर सभी भारतीय काफी गर्व करते हैं।” आपको बता दें कि अंबानी परिवार को काफी धनी माना जाता है। बीते सोमवार को मुकेश अंबानी परिवार सहित राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा स्थिति श्रीनाथजी मंदिर भी गए थे। इसके अलावा कई बार अंबानी परिवार को मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में भी दर्शन करते हुए देखा गया है।

 

मुकेश अंबानी की संपत्ति
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के 10 अमीर लोगों में गिना जाता है। आपको बता दें कि मुकेश अंबानी की संपत्ति फिलहाल 92.2 बिलियन डॉलर है तथा वे दुनिया भर के अमीरों में 8 वे नंबर पर आते हैं।