अतीक का गुर्गा 50 हजार का इनामी असाद कालिया गिरफ्तार, संभालता था जमीनों का कारोबार
Mhara Hariyana News, Lucknow
माफिया अतीक अहमद गिरोह के एक और शूटर आसाद कालिया को यूपी पुलिस ने बुधवार को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। कालिया माफिया अतीक का बेहद करीबी सदस्य बताया जाता है। असाद कालिया कई मामलों में वांछित चल रहा था।
जागरण संवादताता, प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद गिरोह के एक और शूटर आसाद कालिया को यूपी पुलिस ने बुधवार को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। कालिया माफिया अतीक का बेहद करीबी सदस्य बताया जाता है। असाद कालिया कई मामलों में वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसपर 50 हजार का इनाम घोषित किया था।
एसओजी ने अतीक अहमद के खास गुर्गे को धूमनगंज और पूरामुफ्ती पुलिस के साथ घेरकर दबोचा। उसके दो और साथी भी पकड़े गए हैं। उससे तमाम घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है।
50 हजार का इनाम था घोषित
दिसंबर 2021 से अब तक असाद के खिलाफ धमकाने और रंगदारी मांगने के चार मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। असाद की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
पिछले दिनों एक वीडियो भी 2019 का प्रसारित हुआ था जिसमे असाद एक व्यक्ति के घर पर अपने साथियों संग जाकर गेट से धमकाता और ईट फेंकता है। वह अतीक के जमीन का कारोबार देख रहा था।
डीसीपी नगर दीपक ने बताया कि असाद को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। उसकी निशानदेही पर असलहे भी बरामद किए जाने का प्रयास हो रहा है।
असाद अतीक गैंग के खास गुर्गों में गिना जाता है। उस पर 12 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2016 में सुरजीत अलकमा की हत्या हुई। इसका आरोप अतीक पर लगा। इस हत्याकांड का गवाह धूमनगंज निवासी साबिर था। साबिर को बाद में धमकाया गया। इसमें भी नाम असाद और फैजान का आया, जो कि अतीक के करीबी हैं। जानकारी के मुताबिक, साल 2019 में असाद कालिया ने साबिर से 1 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। पीड़ित के घर पर हमला भी हुआ था।