logo

Bangladesh में बड़ा हादसा: सड़क किनारे तालाब में गिरी यात्री Bus, आठ महिलाओं समेत 17 की Death

 
Bangladesh में बड़ा हादसा: सड़क किनारे तालाब में गिरी यात्री Bus, आठ महिलाओं समेत 17 की Death

Mhara Hariyana News, Dhaka
दक्षिण-पश्चिम Bangladesh में शनिवार को यात्री Bus सड़क किनारे एक बड़े तालाब में गिर गई। इस हादसे में 17 लोगों की जानें चली गईं। वहीं एक दर्जन से ज्यादा घायल हो गए हैं।  

Police ने बताया कि हादसा झलकाठी जिले में उस समय हुआ जब Bus 60 से ज्यादा यात्रियों को लेकर भंडरिया उप जिले से दक्षिण-पश्चिम संभागीय मुख्यालय बरिशाल जा रही थी। चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण Bus तालाब में गिर गई।
 
एक Police अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि गोताखोरों ने 17 शवों को निकाला है और Police क्रेन भारी बारिश के बाद पानी से भरे तालाब से Bus को निकालने की कोशिश कर रही है। Police उप निरीक्षक गौतम कुमार घोष ने बताया कि मृतकों में आठ महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं।
 
उन्होंने कहा कि Bus के अंदर और शव फंसे होने की आशंका है।  20 अन्य यात्रियों का इलाज झलकथी के मुख्य सरकारी अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि Bus के अंदर 65 यात्री सवार थे। 
 
दुर्घटना में घायल हुए यात्री रसेल मोल्लाह (35 वर्षीय) ने कहा, 'मैं ड्राइवर की सीट के ठीक बगल में बैठा था। चालक ने Bus चलाते समय सावधानी नहीं बरती।' उन्होंने कहा कि चालक लगातार अपने सहायक से बात कर रहा था और उसे अधिक यात्रियों को बैठाने के लिए कह रहा था। मोल्लाह ने दुर्घटना में अपने पिता (75 वर्षीय) को खो दिया, जबकि उनके बड़े भाई अभी भी लापता हैं।
 
स्वास्थ्य केंद्र के एक डॉक्टर ने कहा, हम जिन मरीजों का इलाज कर रहे हैं, उनके पेट में अत्यधिक पानी है क्योंकि Bus तालाब में गिर गई थी।