logo

भाजपा जिला अध्यक्ष निताशा सिहाग ने जिला टीम का गठन किया

 
भाजपा जिला अध्यक्ष निताशा सिहाग ने जिला टीम का गठन किया

सिरसा, भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों से विचार विमर्श के बाद आज अपनी जिला स्तरीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। पूरी टीम पर गौर करें तो हर जाति, वर्ग क्षेत्र का समायोजन किया है, वहीं ज्यादातर युवाओं को तरजीह दी है।  जिलाध्यक्ष ने अपनी नई टीम में बलवान जांगड़ा, नरेश कटारिया, नक्षत्र सिंह, सुनील बामनिया, मीरा देवी, भोजराज गुर्जर व नितेश महेंद्रु को उपाध्यक्ष बनाया है। वहीं सतीश जग्गा व व प्रमोद कंबोज को महामंत्री बनाया है। उन्होंने सुनील बहल, मनोज शर्मा पिपली, अमर सिंह घोटिया, रामस्वरूप नैण, रजनी चौहान, प्रताप सोलंकी व कमलजीत सिंह चहल को सचिव बनाया है।

जिलाध्यक्ष ने बंसी छाबड़ा को कोषाध्यक्ष व राजेश सिंगला बिल्लू को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। निताशा राकेश सिहाग ने अजय शेरपुरा को आईटी प्रमुख और अजय गोदारा व अंबर मेहता को सह-आईटी प्रमुख बनाया है। उन्होंने नारायण पाल को कार्यालय सचिव व विष्णु शर्मा को सह-कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी कड़ी में उन्होंने अमित सोनी को मीडिया प्रभारी और सुभाष चौहान व विकास शर्मा कालुआना को सह-मीडिया प्रभारी बनाया है। उन्होंने ललित छिम्पा को सोशल मीडिया प्रभारी और अविनाश कंबोज, कुलदीप खटक व अमित जिंदल को सह सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा जिला अध्यक्ष ने निक्कूराम फौजी को जिला प्रवक्ता व मनोज चोटिया को सह-जिला प्रवक्ता मनोनीत किया है।