logo

भाजपा ने जारी की 111 उम्मीदवारों की सूची, कंगना रानौत मंडी से तो राम बनने वाले अरुण गोविल मेरठ से लडेंगे चुनाव

भाजपा ने जारी की पांचवीं सूची 
 
भाजपा ने जारी की 111 उम्मीदवारों की सूची, कंगना रानौत मंडी से तो राम बनने वाले अरुण गोविल मेरठ से लडेंगे चुनाव


नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर रविवार शाम को 111 प्रत्याशियों के नामों का और ऐलान कर दिया। इस सूची में भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से फिल्म अभिनेत्री कंगना रानौत को मैदान में उतारा है। कंगना रानौत नामचीन फिल्म अभिनेत्री है और क्वीन, तेजस, इमरजेंसी, मणिकर्निका जैसी अनेक फिल्मों में अभिनय कर चुकी है और पदमश्री अवार्ड से सम्मानित है। वहीं रामानंद सागर द्वारा निर्देशित रामायण से जन जन के बीच भगवान राम के रूप में लोकप्रिय हुए कलाकार अरूण गोबिल को उत्तरप्रदेश की मेरठ सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं मेनका गांधी को सुल्तानपुर सीट से उतारा गया है। 

इसके अलावा भाजपा ने धमेंद्र प्रधान को संबलपुर सीट से और भाजपा के प्रवक्त संवित पात्रा को ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से उतारा है। उजियापुर से केंद्रीयमंत्री नित्यानंद राय, बेगूसराय सीट से केंद्रीयमंत्री गिरीराज सिंह, बिहार में पटना साहिब से लोकसभा सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि शंकर प्रसाद चुनाव लडेंगे। 

भाजपा द्वारा जारी की गई पांचवीं सूची मेंआंध्र प्रदेश की छह, बिहार की 17, गोवा-मिजोरम-सिक्किम के एक-एक सीट से प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। इसके अलावा गुजरात की छह, हरियाणा की चार, हिमाचल-तेलंगाना की दो-दो, झारखंड की तीन सीटों, कर्नाटक -केरल की चार-चार, महाराष्ट्र  कीतीन, ओडिशा की 18, राजस्थान की सात, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 19 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के  नामों का एलान किया।