logo

बोरवेल में गिरे बच्चे की रुकी सांसे, खेलते वक्त 15 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था 5 साल का मासूम

 
बोरवेल में गिरे बच्चे रुकी सांसे, खेलते वक्त 15 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था 5 साल का मासूम
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, Mumbai
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में सोमवार शाम बोरवेल में गिरे पांच साल के बच्चे की सांसे जवाब दे गई। बच्चा करीब 15 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था, जिसे निकालने के लिए एनडीआरएफ की पांच टीम जुटी हुई थीं। बच्चे को निकाल लिया गया लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसन दम तोड़ दिया।

मरने वाले बच्चे का नाम सागर बताया जा रहा है। उसके पिता कोपार्डी गांव में गन्ना काटने का काम करते हैं। एनडीआरएफ के अनुसार सोमवार शाम 4 बजे बच्चा खेलते समय अचानक बोरवेल में गिर गया। 
पुलिस ने तब जानकारी दी थी कि एंबुलेंस और बाकी मेडिकल मदद को स्पॉट पर तैयार रखा गया है, ताकि बच्चे के बाहर निकलते ही तुरंत उसका इलाज कराया जा सके। इसके बावजूद बच्चे की जिंदगी को बचाया नहीं जा सका।

प्रिंस की घटना रही थी सबसे चर्चित
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में वर्ष 2006 में पांच साल का प्रिंस कुमार 55 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। प्रिंस को बचाने के लिए एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था। लगभग 48 घंटे बाद प्रिंस को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
यह रेस्क्यू आपरेशन सबसे चर्चित रहा था। 48 घंटे बाद बच्चे को सकुशल बाहर निकालने पर रेस्क्यू टीम की भी जमकर तारीफ की गई थी। प्रिंस के लिए देशभर से लोगों ने दुआएं, प्रार्थना की और लोगों के प्रयास से प्रिंस सकुशल बच गया। 
प्रिंस को देश भर से सैकड़ों लोगों ने बड़े-बड़े उपहार भी भेजे। बालीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान ने भी उनके लिए महंगा गिफ्ट भेजा था। 
सेना ने भी उनकी परवरिश की जिम्मेदारी ली थी और उन्हें सेना में भर्ती करने का फैसला लिया था। 
बच्ची को सकुशल बाहर निकाला

छतरपुर में रविवार शाम 3 साल की बच्ची 100 फीट गहरे सूखे बोरवेल में गिर गई। बच्ची 30 फीट की गहराई पर फंस गई। रेस्क्यू टीम ने बोरवेल में कैमरा डालने के बाद बच्ची से माता-पिता के जरिए बात की और उसके हाथों में रस्सी का फंदा कसवाकर उसे सकुशल बाहर निकाल लिया बच्ची करीब 4.30 घंटे बोरवेल में फंसी रही।