logo

अंबाला में मिले चाइना मेड ग्रेनेड: PAK सेना कर रही इनका प्रयोग, सीरियल नंबर J&K में मिला

 
अंबाला में मिले चाइना मेड ग्रेनेड: PAK सेना कर रही इनका प्रयोग, सीरियल नंबर J&K में मिला

Mhara Hariyana News, Ambala (हरियाणा) 
Ambala में शहजादपुर के गांव सौंतली के पास झाड़ियों में मिले चार हैंड Grenade को लेकर एजेंसियां गुरुवार को भी जांच में जुटी दिखाई दी। मगर इस मामले में अब चौंकाने वाली बात सामने आ रही है। सूत्रों की मानें तो Ambala में मिले हैंड Grenade चाइना मेड बताए जा रहे हैं और इनका पाकिस्तान से भी लिंक सामने आ रहा है। दरअसल Ambala में जो चार हैंड Grenade मिले हैं उनके लिवर पर एक विशेष प्रकार का सीरियल नंबर ( 86P 01-03 632) मिला है।

इनका प्रयोग पाकिस्तानी सेना कर रही
इस सीरियल नंबर के पहले भी J&K में हैंड Grenade मिल चुके हैं। जिसको लेकर J&K Police के अधिकारी खुलासा भी कर चुके हैं कि यह चाइना मेड हैं और इनका प्रयोग पाकिस्तानी सेना करती है। इन्हें भारत में J&K की घाटियों से स्मगल कराया जाता रहा है। वहीं इस प्रकार के सीरियल नंबर वाले हैंड Grenade से सेना पर आतंकवादी हमला भी कर चुके हैं। हालांकि Police इस मामले की जांच कर रही है और उनकी तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

J&K में सुरक्षा बलों पर हुआ था हमला, मिले थे सात हैंड Grenade
आपको यह जानकार हैरानी होगी कि आर्टिकल 370 को हटाने के बाद अगस्त 2019 में J&K में भारतीय सुरक्षा बलों पर आतंकवादी हमला हुआ था। जिसकी जांच हुई तो हमले में प्रयोग किए जाने वाले सात हैंड Grenade पकड़े गए थे। जिनका सीरियल नंबर ( 86P 01-03 632) था।

चाइना मेड हैंड Grenade
उस समय J&K Police के अधिकारियों ने बताया था कि पकड़े गए सात हैंड Grenade चाइना मेड हैं और इस पर हथियार पाकिस्तानी सेना प्रयोग में लाती है। यह बार्डर पार कर भारत में तस्करी से भेज दिए जाते हैं। इसमें हैरान करने वाली बात यह है कि J&K में जाे हैंड Grenade और Ambala में मिले हैंड Grenadeों का सीरियर नंबर एक है। ऐसे में इससे यह प्राथमिक तौर पर स्पष्ट हो जाता है यह चाइना मेड हैंड Grenade हैं।

Police ने एफआईआर में यह दी जानकारी
Police के अधिकारियों ने एफआईआर में बताया कि उन्हें मोबाइल पर गांव धनाना के सरपंच केहर सिंह को फोन आया था। उन्होंने बताया कि गांव सौंतली में सफेदा के पेड़ों में कोई संदिग्ध पाइपनुमा चीज है। मौके पर Police टीम पहुंची तो देखा कि पाइप दाेनों तरफ से बंद है। 
इसके पास ही एक मध्य प्रदेश के पीतमपुरा स्थित हर्षवर्धन लैबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड नाम से पुराना कट्टा पड़ा हुआ है। इसके साथ ही यहां पुट्टीनुमा चूरा पड़ मिला। ऐसे में सीन ऑफ क्राइम टीम यमुनानगर व मधुबन से बीडीडीएस टीम को सूचित किया गया।

सफेद रंग के कंटेनर पर एमआईजीएच लिखा था
इसके बाद मधुबन से आई बीडीडीएस टीम ने बलाइंड चार्ज बनाकर प्लास्टिकनुमा चीज को रिफ्यूज किया। जिसमें चार हैंड Grenade मिले। हैंड ग्रनेड पर ( 86P 01-03 632) सीरियल नंबर अंकित था। 
तीन Grenade नीले रंग के तो एक Grenade स्लेटी रंग का था। Grenade को प्लास्टिक कंटेनरनुमा बॉक्स में टेप लगाकर पैक किया था। जिसमें तीन कंटेनरों पर मुदस्सर वीआईपी बॉक्स लिखा पाया गया। 
एक सफेद रंग के कंटेनर पर एमआईजीएच लिखा था। मामले में Police ने अज्ञात के खिलाफ आतंकवादी संगठन, आतंकवादी समूह के सदस्यों द्वारा अपने किसी दूसरे सदस्यों के साथ मिलकर किसी षडयंत्र आदि करने को लेकर एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट और गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है।