logo

हमले में घायल हुए 10वीं के छात्र की मौत,हमलावरों पर हत्या का केस दर्ज

फाग के दिन 10-15 युवकों ने कर दिया था तेजधार हथियारों से हमला

 
sd
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News

सिरसा। फाग के दिन ऐलनाबाद टिब्बी अड्डे पर तीन युवकों पर 10-15 युवकों ने तेजधार हथियारों व डंडों से हमला कर दिया था। घायलों को उपचार के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया था। जहां आज घायल 16 वर्षीय गुरमीत सिंह की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मृतक के परिजनों का बयान दर्ज करके पहले से ही दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा जोड़ दी है। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 5 ऐलनाबाद निवासी 16 वर्षीय गुरमीत सिंह 10वीं कक्षा में पढ़ता था। फाग के दिन वह अपने दोस्त रोहताश व चरणजीत कुमार निवासी नीमला का के साथ टिब्बी अड्डे जा रहा था। यहां अजय बराड़, राजू, पिंकी, अमित सिटीया, मुकेश, अवतार व करीब 10 अन्य युवकों ने उन्हें रोक लिया और तेजधार हथियार तथा डंडों से हमला कर दिया। जिससे गुरमीत सिंह,रोहताश व चरणजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया। घटना की सूचना मिलने पर ऐलनाबाद पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और परिजनों का बयान दर्ज करके नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गुरमीत सिंह की हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। जिस कारण उसकी आज मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर में हत्या की धारा जोड़ दी गई है। पुलिस पहले ही नामजद आरोपियों में से कई को गिरफ्तार कर चुकी है। शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।