logo

रानियां में मंडल स्तर पर मजबूत हो रही है कांग्रेस: शशिकांत

 
रानियां में मंडल स्तर पर मजबूत हो रही है कांग्रेस: शशिकांत

ऑल इण्डिया कांग्रेस कमेटी की और से रानियां विधानसभा के लगाय गए एआईसीसी ऑब्जर्वर शशीकांत मंडल स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करने हेतु कार्यकर्ताओं से बातचीत रणनीति बनाई और आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों के चलते कांग्रेस को धरातल पर मजबूत करने हेतु जिला कॉर्डिनेटर एव हल्का रानियां के वरिष्ट कांग्रेसी नेता सुभाष जोधपुरिया की अध्यक्षता में हलका की मंडल सतरीय बैठक का आयोजन गांव सैनपाल कोठा में हुआ आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती हेतु विचार-विमर्श कर रूपरेखा तैयार की गई। संगठन की रूपरेखा बताते हुए उन्होंने बताया कि प्रत्येक पांच बूथ पर एक सेक्टर बनाया जाएगा और पच्चीस बूथ पर एक मंडल बनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 60 बूथ पर एक ब्लॉक बनाया जाएगा और इन सब पर संगठन के तहत पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी, जो भविष्य में पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे। उन्होंने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं से उनके विचार जाने और एक-एक से कर मुलाकात कर वर्तमान हालातों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि भविष्य में पार्टी को एकजुट होकर काम करना होगा। इस अवसर पर जसवंत कसवां, पुर्व सरपंच हरजीत भुल्लर, पुर्व सरपंच रणबीर बचेर, हरिराम बाहिया, बलराम पचार मत्तूवाला,राजवीर झोरड़ नथोर, संदीप नायक बणी, काकू मेहता,  रामचंद्र ढुढीयांवाली, जसवंत बणी, सोनू, शिशपाल भाट मम्मडखेडा,जसकरण बराड़, सतपाल खोसा, सतिंदर भंगू, सुरेश वर्मा, वेद खोथ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।