logo

खौफनाक घटना: कुत्तों ने दो सगे भाइयों को नोंचकर मार डाला, शरीर के टुकड़े किए

 
खौफनाक घटना: कुत्तों ने दो सगे भाइयों को नोंचकर मार डाला, शरीर के टुकड़े किए
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, New Delhi
दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस क्षेत्र में कई लावारिश कुत्तों ने दो सगे भाइयों को नोंच-नोंचकर मार डाला। बड़े भाई को 2 दिन पहले नोचा था जबकि छोटे को कुत्तों ने रविवार को नोच-नोच कर मार डाला।
 
लोगों के अनुसार बड़े भाई की उम्र सात वर्ष व छोटे की उम्र 5 वर्ष बताई गई है। दोनों सबसे छोटे भाई थे, उनसे बड़ा एक भाई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। हालांकि बड़े भाई के शव का पोस्टमार्टम हो चुका है। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक ने बताया कि बच्चे के शरीर पर कुत्तों के काटने के अनगिनत निशान थे। इतनी निर्दयता से काटा गया था कि शरीर के कई अंग तो शरीर से अलग हो गए थे।

दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुषमा अपने 9 वर्षीय बड़े बेटे, 7 वर्षीय बेटे आनंद और 5 वर्षीय आदित्य के साथ सिंधी कैंप, वसंत कुंज इलाके में रहती है। बताया जा रहा है कि सुषमा का पति इलाहाबाद यूपी में रहता है। 
आनंद शुक्रवार को सुबह दस बजे अपनी ताई के घर जाने के लिए  निकला था। वह ताई के घर नहीं पहुंचा, दोपहर तीन बजे ताई सुषमा के पास पहुंची और बताया कि आनंद उसके पास नहीं पहुंचा है इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई ।

आनंद के शरीर पर काटने के 20 से ज्यादा निशान
शाम 5:00 बजे आनंद का शव लहूलुहान अवस्था में एक प्लॉट में पड़ा मिला। आनंद के शरीर पर कुत्तों के काटने के अनेक निशान थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले का कोई गवाह नहीं है। पुलिस ने आनंद के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। 
पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने कहा है कि आनंद के शरीर पर कुत्तों के नोचने के 20 से ज्यादा निशान पाए गए हैं। पुलिस ने आनंद के शव को परिजनों को सौंप दिया।

पांच-छह कुत्तों ने किया हमला
परिवार इस दुख से उभरा भी नहीं था कि एक बार फिर रविवार को परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सबसे छोटा भाई आनंद सिंधी कैंप में ही रहने वाले चचेरे भाई के साथ सुबह शौच के लिए गया था। तभी पांच से छह कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। 

चचेरे भाई ने अस्पताल में करवाया भर्ती
आदित्य की आवाज सुनकर उसका चचेरा भाई व  पुलिस के एएसआई मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को भगाकर आदित्य को स्पाइनल इंजरी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों को कहना है कि इस घटना का गवाह आदित्य का 24 वर्षीय चचेरा भाई है। वसंत कुंज थाना पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों को कहना है कि इस बच्चे के शरीर पर भी कुत्तों के नोचने के बहुत ज्यादा निशान हैं।