logo

खौफनाक कहानी : वर्ष 2018 में महिला व दो बच्चियों को मारकर उनके टुकड़े कर पतीले में उबालकर कुत्तों को खिलाए थे

 
खौफनाक कहानी : वर्ष 2018 में महिला व दो बच्चियों को मारकर उनके टुकड़े कर पतीले में उबालकर कुत्तों को खिलाए थे

Mhara Hariyana News, Chandigarh
Delhi में श्रद्धा वाल्कर मर्डर केस के बाद अब Mumbai में ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां मीरा रोड इलाके की आकाशगंगा सोसाइटी में एक Lady की निर्मम हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं हत्यारे ने Deadbody के टुकड़ों को कुकर में उबाल भी दिया था। 
जिसने भी इस खबर को पढ़ा, वह बिल्कुल सन्न रह गया लेकिन 2018 में हरियाणा के Bhiwani जिले में भी ऐसी ही खौफनाक वारदात ने लोगों को दहला दिया था। यहां एक व्यक्ति ने Lady और उसकी दो बच्चियों की हत्या कर दी थी। इसके बाद Deadbody को पतीले में उबाल कर कुत्तों को खिला दिया था। 

28 दिसंबर 2018 की सुबह Bhiwani-रोहतक नेशनल Highway पर खरक गांव के पास एक प्लास्टिक के Drum में तीन Deadbody मिले थे। तीनों Deadbody बिना सिर के थे। इन्हें बावड़ी गेट पर कबाड़ी की दुकान चलाने वाले राजेश ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मारा था।

Police ने पहले राजेश के दो साथी मक्खन और पूनम फौजी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद मुख्य आरोपी राजेश कबाड़ी को गिरफ्तार किया था। राजेश Delhi में छिपा था। जांच में सामने आया कि Deadbody असम की एक Lady और उसकी दो बच्चियों के थे। 

Police पूछताछ में आरोपी राजेश ने खुलासा किया था कि तीनों के सिर धड़ से अलग करने के बाद टुकड़े कर गैस में जलाया था। तीनों Dead Bodies के साथ बेहद क्रूरता भी की थी। 
सबूत मिटाने के खातिर उसने खौफनाक कदम उठाया। आरोपी ने आठ माह की सबसे छोटी बच्ची के टुकड़े कर पतीले में उबाला और इसके बाद कुत्तों को खिला दिया था। 

पुलिस ने झाड़ियों से महिला और बच्ची के सिर का ढांचा बरामद किया था

करीब 150 Police कर्मियों ने इलाके में सर्च अभियान चलाया। इसके बाद झाड़ियों से Lady और बच्ची के सिर का ढांचा बरामद कर लिया गया था। वहीं उमरावत गांव स्थित राजेश के प्लॉट से खून से सना गद्दा और पतीला भी बरामद किया गया था। Bhiwani Police ने 28 जून 2019 को मुख्य आरोपी राजेश कबाड़ी को गिरफ्तार किया था। 

महिला का साते समय काटा था गला

आरोपी राजेश ने Police पूछताछ में बताया था कि Lady गद्दे पर सो रही थी तो उसका गला काटा था। बड़ी लड़की ने भागने का प्रयास किया तो पकड़कर उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी थी। फर्श पर रखकर छोटी बच्ची की गर्दन काट दी थी। 

आरोपी ने कटर मशीन से Dead Bodies के छोटे-छोटे टुकड़े किए थे। इसके बाद पतीले में पानी डालकर छोटी बच्ची के Deadbody के टुकड़ों को उबाला था। साथी मक्खन ने पतीला धोया और इसी पतीले में पहले चिकन बनाकर भी खाया था।