logo

कॉफी बनाने के दौरान सिलेंडर में Blast, पर्यटक train के कोच में लगी आग; 10 की मौत, 20 अन्य घायल

 
कॉफी बनाने के दौरान सिलेंडर में Blast, पर्यटक train के कोच में लगी आग; 10 की मौत, 20 अन्य घायल

Mhara Hariyana News, Chennai
तमिलनाडु के मदुरै Railवे स्टेशन पर एक train के डिब्बे में शनिवार तड़के आग लग गई। हादसे में कम से कम 10 यात्रियों की मौत हो गई। इस दौरान 20 अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं। दक्षिणी Railवे ने अवैध रूप से ले जाए गए Gas Cylinder को हादसे की वजह बताया है। इस बीच मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी की गई है।

जानकारी के मुताबिक, जिस डिब्बे में आग लगी, वह एक Private पार्टी कोच यानी किसी व्यक्ति द्वारा बुक किया गया पूरा डिब्बा था। उसमें सवार यात्री उत्तर प्रदेश के लखनऊ से मदुरै पहुंचे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग बुझाने की कोशिशों में जुटे Rail कर्मियों के अलावा पुलिस, दमकल और बचाव कर्मियों ने डिब्बे से शवों को बाहर निकाला।

रामेश्वरम जा रही थी train
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, train रामेश्वरम जा रही थी। इसका नाम पुनालुर मदुरै एक्सप्रेस बताया जा रहा है। आग की चपेट में आने वाले कोच में ज्यादातर यात्री लखनऊ से सवार हुए थे। जान गंवाने वालों में ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश के ही हैं। 
आग लगने की घटना की सूचना सुबह करीब 5.15 बजे मिली। उस वक्त train मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी थी। सुबह सात बजकर 15 मिनट पर लपटों पर काबू पा लिया गया। अन्य डिब्बों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। 

हादसे की वजह अवैध रूप से लाया गया Gas Cylinder
बताया गया कि यह एक Private पार्टी कोच था। इसे 25 अगस्त को नागरकोविल जंक्शन पर train संख्या 16730 (पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस) में जोड़ा गया था। डिब्बे को अलग कर मदुरै Railवे स्टेशन पर खड़ा किया गया था। इस डिब्बे में यात्री अवैध रूप से Gas Cylinder लेकर आए थे। इसी वजह से आग लगी। आग लगने की भनक मिलने पर कई यात्री कोच से बाहर निकल गए। कुछ यात्री प्लेटफार्म पर ही उतर गए थे।

17 अगस्त को लखनऊ से यात्रा शुरू की थी
डिब्बे में सवार यात्रियों ने 17 अगस्त को लखनऊ से यात्रा शुरू की थी। उनका 27 अगस्त को चेन्नई जाने का कार्यक्रम था। चेन्नई से उनकी लखनऊ लौटने की योजना थी। घटनास्थल पर बिखरे हुए सामान में एक सिलेंडर और आलू की एक बोरी मिली है। इससे पता चलता है कि डिब्बे में खाना पकाया जा रहा था।

कोच में तीर्थयात्री थे
मदुरै की जिला कलेक्टर एमएस संगीता ने कहा कि आज सुबह 5:30 बजे मदुरै Railवे स्टेशन पर कोच में आग लगने की घटना हुई। कोच में तीर्थयात्री थे और वे उत्तर प्रदेश से यात्रा कर रहे थे। आज सुबह जब उन्होंने कॉफी बनाने के लिए गैस स्टोव जलाने की कोशिश की, तो सिलेंडर में Blast हो गया। 55 लोगों को रेस्क्यू किया गया है और अब तक 10 शव निकाले गए हैं। बचाव अभियान जारी है।

क्या कहता है नियम? 
नियम के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति आईआरसीटीसी के पोर्टल का उपयोग करके Private पार्टी कोच बुक कर सकता है, लेकिन उसे डिब्बे में Gas Cylinder या कोई ज्वलनशील पदार्थ ले जाने की अनुमति नहीं होती है। कोच का इस्तेमाल केवल यात्रा उद्देश्य के लिए किया जा सकता है।