logo

दिल्ली में Firing: amazon के सीनियर Manager की हत्या, एक घायल, आधी रात को पांच युवकों ने बरसाईं गोलियां

 
दिल्ली में Firing: amazon के सीनियर Manager की हत्या, एक घायल, आधी रात को पांच युवकों ने बरसाईं गोलियां

Mhara Hariyana News, New Delhi
देश की राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। दिल्ली का भजनुपुरा इलाका मंगलवार देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा गया। पांच बदमाशों ने दो लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से amazon कंपनी के सीनियर Manager की मौत हो गई, जबकि दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   

घटना भजनपुरा के गली नंबर 8 के पास हुई है। जानकारी के अनुसार, देर रात Harpreet गिल (36) पुत्र करनैल सिंह निवासी सी-35, गली नंबर 1, भजनपुरा और गोविंद सिंह (32) पुत्र बसंत सिंह निवासी सी-35, गली नंबर 1. भजनपुरा बाइक पर गली नंबर 8 के पास थे, इसी दौरान एक स्कूटी और एक बाइक पर सवार पांच लड़कों ने उन्हें रोक लिया। हमलावरों ने उन पर गोलियां बरसा दीं और मौके से भाग गए।

घायलों को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। यहां Harpreet गिल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। Harpreet गिल amazon में सीनियर Manager था। जबकि गोविंद सिंह को गंभीर हालत में एलएनजेपी रेफर किया गया है। गोविंद सिंह हंग्री बर्ड के नाम से मोमो की दुकान चलाता है।

फिलहाल पुलिस इलाके के CCTV खंगाल रही है। साथ ही अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। Firing की घटना के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।