logo

महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से शिष्टाचार भेंट की डॉ. अशोक तंवर ने

 
महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से शिष्टाचार भेंट की डॉ. अशोक तंवर ने
सिरसा। सिरसा के पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर को भारतीय जनता पार्टी की ओर से सिरसा लोकसभा क्षेत्र का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद उनके समर्थकों एवं भाजपा के
पदाधिकारियों व कायकत्र्ताओं में खुशी का माहौल है। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. अशोक तंवर को टिकट मिलने की जैसे ही सूचना उनके समर्थकों को मिली, त्यों ही सिरसा स्थित हुडा सेक्टर में उनके आवास पर जमावड़ा लग गया। समर्थकों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर मिठाइयां बांटकर व पटाखे चलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से शिष्टाचार भेंट की डॉ. अशोक तंवर ने
भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर डॉ. अशोक तंवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित तमाम नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे भाजपा के कर्मठ व निष्ठावान कार्यकत्र्ताओं के सहयोग से सिरसा संसदीय क्षेत्र पर कमल खिलाएंगे।

टिकट मिलने के बाद डॉ. अशोक तंवर बुधवार रात चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वीरवार सुबह उन्होंने चंडीगढ़ के राजभवन में महामहिम राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय से शिष्टाचार भेंट की। 
डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि सिरसा के 9 विधानसभा क्षेत्र की जनता उनका अपना परिवार है और वे पिछले 15 वर्षों से यहां पर सक्रिय राजनीति में रहते हुए सदैव उनकी सेवा में रहे हैं। सांसद रहते हुए भी उन्होंने सिरसा लोकसभा की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया। डॉ. तंवर ने कहा कि वे व्यक्तिगत तौर पर सिरसा लोकसभा क्षेत्र के मुद्दों व मसलों के बारे में भी जानकारी रखते हैं।

फोटो विवरण: महामहिम राज्यपाल बंडारू  दत्तात्रेय से शिष्टाचार भेंट करते डॉ. अशोक तंवर, मुख्यमंत्री निवास पर सीएम नायब सैनी व पूर्व सीएम मनोहरलाल का आभार जताते डॉ. अशोक तंवर