logo

किसान महापंचायत के लिए किसानों का दल रवाना

 
किसान महापंचायत के लिए किसानों का दल रवाना
सिरसा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर दिल्ली के रामलीला ग्राऊंड में आयोजित होने वाली किसान महापंचायत को लेकर सिरसा से किसानों का जत्था हरियाणा किसान मंच के बैनर तले रवाना हुआ। जत्थे में बाबा गुरदीप सिंह, सुरजीत सिंह बेगू, नायब सिंह मलड़ी, सुरजीत सिंह ओढां, सोहन सिंह ओढां, सोहन सिंह एसडीओ, रूप सिंह नागोकी, त्रिलोचन सिंह नागोकी, जसवीर सिंह साहू, कुलदीप सिंह भंगू, जगराज सिंह बेगू सहित अन्य किसान शामिल रहे। 
बाबा गुरदीप सिंह ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर दिल्ली के रामलीला ग्राऊंड में किसान महापंचायत आयोजित की जा रही है, जिसमें संयुक्त किसान मोर्चे से जुड़े नेतागण अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे और आगामी किसान आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। 
दिल्ली जाते वक्त रेवाड़ी स्टेशन पर सोमवीर चरखी दादरी, सुरेंद्र सांगवान व सचिन गहलोत झज्जर ने हरियाणा किसान मोर्चे से जुड़े नेताओं व सभी किसानों को चाय-बिस्कुट का लंगर लगाकर हौंसलाफजाई की।