logo

पिता ने 35 लाख कर्ज लेकर भेजा, बेटी ने Everest पर फहराया तिरंगा, Menu माउंट ल्होत्से के लिए आगे बढ़ी

 
पिता ने 35 लाख कर्ज लेकर भेजा, बेटी ने Everest पर फहराया तिरंगा, Menu माउंट ल्होत्से के लिए आगे बढ़ी
WhatsApp Group Join Now

हिसार 
हिसार के डाटा गांव की पर्वतारोही Menu ने माउंट Everest को फतह कर लिया है। Menu ने बुधवार सुबह 6.25 बजे माउंट Everest पर तिरंगा फहराया। यदि मौसम और सेहत ने साथ दिया तो शुक्रवार को Menu माउंट ल्होत्से को भी फतह कर लेंगी। 
Menu ने पहली बार माउंट Everest को फतह किया है। Menu के पिता कृष्ण कुमार किसान हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर पिता ने बेटी का सपना पूरा करने के लिए 35 लाख रुपये का कर्ज लिया और अब बेटी ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराकर नाम रोशन किया है।

Menu को कई दिनों तक बेस कैंप में रहना पड़ा
हालांकि बीच में मौसम खराब होने के कारण वह कई दिनों तक बेस कैंप में डटी रहीं। मगर उन्होंने हौसला नहीं हारा और पहली बार में ही विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट Everest को फतह कर दिखाया। कृष्ण कुमार ने बताया कि बुधवार को सुबह 6.45 बजे Menu के साथ गए टीम के सदस्य बोधराज से सेटेलाइट से कुछ मिनट ही बात हुई थी। उन्होंने कहा कि Menu ने माउंट Everest को फतह कर लिया है।

माउंट Everest से 150 से 200 मीटर नीचे है माउंट ल्होत्से
पर्वतारोही Menu के पिता कृष्ण कुमार बताते हैं कि माउंट Everest से माउंट ल्होत्से करीब 150 से 200 मीटर नीचे है। यदि मौसम ने साथ दिया तो Menu शुक्रवार सुबह माउंट ल्होत्से भी फतह कर लेंगी। 11 मई को Menu से कुछ मिनट के लिए ही बातचीत हुई थी। 
उसके बाद टीम के सदस्यों से ही बात हो पाई। अब बेटी 21 मई को बेस कैंप में पहुंचेगी। इसके बाद ही बेटी से बातचीत हो सकेगी। बता दें, कि पर्वतारोही Menu मांउट Everest के लिए 1 अप्रैल को हिसार से रवाना हुई थीं।

रीना एक या दो दिन में फतह कर लेंगी माउंट Everest
हिसार के श्यामलाल बाग की रहने वाली पर्वतारोही रीना भट्टी भी एक या दो दिन में माउंट Everest फतह कर लेंगी। बीते मंगलवार को रीना की मां बाला देवी से बात हुई थी। 
इस दौरान रीना ने कहा कि अभी मौसम खराब होने के कारण वह कैंप में ही हैं। मगर दो दिन से परिवार के सदस्यों से रीना का संपर्क नहीं हो पा रहा है। रीना पहली बार माउंट Everest फतह करने निकली हैं।

अनीता कुंडू की तबीयत बिगड़ी, बोलीं-अब तक का सबसे कठिन था अभियान
तीन बार माउंट Everest फतह कर चुकीं फरीदपुर की बेटी पर्वतारोही अनीता कुंडू ने बुधवार को माउंट मकालू पर्वत की चोटी पर तिरंगा फहरा दिया। अनीता के सहयोगी रमेश कुमार ने बताया कि वीरवार को साढ़े आठ बजे अनीता ने सेटेलाइट से चार मिनट ही बात की। इस दौरान अनीता ने कहा कि उनकी तबीयत बिगड़ी है।
 मुंह में छाले हो चुके हैं काफी थकावट है] अनीता अब वापस कैंप में आ रही हैं। मौसम साफ रहा तो शुक्रवार को वह बेस कैंप में पहुंच जाएंगी। अनीता ने बताया कि यह अब तक के सभी अभियान में सबसे कठिन सफर रहा। अनीता हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।