logo

सम्मेलन के दौरान खतरा, दिल्ली-पंजाब में घूम रहे हैं पांच खालिस्तानी समर्थक, एजेंसियां सतर्क

 
सम्मेलन के दौरान खतरा, दिल्ली-पंजाब में घूम रहे हैं पांच Khalisthani समर्थक, Agencies सतर्क

Mhara Hariyana News, New Delhi
जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान Khalisthani आतंकियों का खतरा बना हुआ है। दिल्ली व पंजाब में पांच Khalisthani आतंकी घूम रहे हैं। दिल्ली के Metro stations पर खालिस्तान समर्थित स्लोगन लिखने वाले खालिस्तान के सात समर्थक थे। इनमें से अभी दो पकड़े गए हैं।

ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों ने बाकी Khalisthani आतंकियों को पकडऩे के लिए अभियान तेज कर दिया है। इसके चलते दिल्ली पुलिस के सीनियर पुलिस अधिकारियों को Metro stations को रात में भी चेकिंग करने के आदेश दिए गए हैं। सीनियर अधिकारी रात में तीन-तीन बार Metro stations को चैक करने जाते हैं।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के चार मेट्रो व एक स्कूल की दीवार Khalisthani समर्थित स्लोगन लिखने वाले आरोपी कुल सात हैं। इन Khalisthani समर्थकों ने पांच-छह दिन रैकी थी। इन्होंने देखा था कि Metro stations पर CCTV कैमरे कहां-कहां लगे हैं। 
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि Metro stations पर लगे CCTV कैमरों से बचने के लिए इन्होंने Metro stations की पिछली साइड में स्लोगन लिखे थे। इसके बावजूद आरोपी CCTV कैमरों में कैद हो गए। 

गिरफ्तार आरोपी Preetpal सिंह ने पूछताछ में बताया है कि उसे गुरपंत सिंह पन्नू ने आदेश दिया था कि जी-20 शिखर सम्मेलन तक कुछ न कुछ गड़बड़ करते रहना हैं। पुलिस ने गिरफ्तार Preetpal सिंह व राजविंदर को देर शाम कोर्ट में पेश किया और पांच दिन का पुलिस रिमांड मांगा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के बाद ही पता लगेगा कि Khalisthani आतंकी पन्नू ने उसे किस तरह की वारदात करने के कहा था।

तुरंत ध्यान खींचने के लिए Metro stations को चुना
आरोपी Preetpal सिंह ने पूछताछ में खुलासा किया है कि अगर वह किसी दीवार पर लिखते थे तो एमसीडी अधिकारी उसे पोत कर मिटा देते थे। अगर मेट्रो की दीवार पर कुछ लिख दिया जाए तो उसमें एफआईआर दर्ज होती है। यहां कुछ भी लिखने पर तुरंत सरकार व लोगों को ध्यान जाता है। इस कारण Metro stations को खालिस्तान समर्थित स्लोगन लिखने के लिए चुना गया था।