logo

नहर में Car गिरने से पांच की Death: पानी में तड़पते रहे लोग, ऊपर Road पर तलाश करके लौट गए परिजन

 
नहर में Car गिरने से पांच की Death: पानी में तड़पते रहे लोग, ऊपर Road पर तलाश करके लौट गए परिजन

Mhara Hariyana News, Etah 
उत्तर प्रदेश के Etah में सोमवार की सुबह Car नहर में गिर गई। दुर्घटना में Car सवार पांच लोगों की Death हो गई। घर से निकलने के करीब डेढ़ घंटे बाद ही सभी के Mobile फोन स्विच ऑफ हो गए। परिजन को किसी अप्रिय घटना की आशंका हुई। इस पर तीन गाड़ियां लेकर अलग-अलग मार्गों पर वह तलाश में जुट गए। 
जिस मार्ग पर नहर में Car डूबी हुई थी, वहां से यह लोग आगे बढ़ गए। अंदेशा भी नहीं था कि Car नीचे नहर में है। साथ ही रात की वजह से वहां अंधेरा भी था।

मृतक के भाई Subhash ने बताया कि रात करीब 10.40 बजे भैया-भाभी, चाचा-चाची Car में बैठकर गांव से Etah के लिए निकले थे। Etah में पीपल अड्डा पर भाभी के मामा प्रो. मोरन सिंह रहते हैं। उनसे किसी Doctor से इलाज कराने की बात हुई थी। इस पर सभी लोग पहले उनके घर पर ही जा रहे थे। रात करीब 12 बजे हम लोगों ने जानकारी करने के लिए पहले भैया को फोन मिलाया तो वो स्विच ऑफ बता रहा था। 

इसके बाद चाचा, चालक शिवम को भी फोन किया। लेकिन सभी के फोन बंद मिले। इस पर अप्रिय घटना की आशंका पैदा हो गई। घर के सभी लोगों को जगाकर बताया। आसपास के लोग भी आ गए।
 तीन गाड़ियां मंगाकर हम लोग अलग-अलग मार्गों पर तलाश में निकल पड़े। एक गाड़ी अमांपुर-Etah road पर भी गई थी। जिस पर यह नहर पड़ती है। लेकिन, हम लोगों को ऐसा कोई आभास नहीं था कि Car नहर में गिरी होगी। 

Road और इसके किनारे देखते हुए हम लोग आगे बढ़ते जा रहे थे। पूरी रात हम लोग Roads और थाने के चक्कर काटते रहे। लेकिन परिजन का कुछ पता नहीं लगा। सोमवार सुबह 5 बजे Police ने ही खबर दी कि बताई गई Car नहर में गिरी हुई मिली है जिसमें बैठे सभी लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
 कहा कि हो सकता है कि जब हम लोगों की गाड़ी रात में उधर से गुजरी तो इन लोगों की सांसें चल रही हों। यदि Car पर नजर पड़ जाती तो कुछ हो सकता था।