logo

पंजाब में बाढ़: अब तक 11 की मौत, सरकार देगी चार-चार लाख Rupees का मुआवजा, 11 जिले सबसे अधिक प्रभावित

 
पंजाब में बाढ़: अब तक 11 की मौत, सरकार देगी चार-चार लाख Rupees का मुआवजा, 11 जिले सबसे अधिक प्रभावित

Mhara Hariyana News, Chandigarh
पंजाब सरकार ने बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को तत्काल आर्थिक मदद देने का फैसला किया है। हालांकि बाढ़ से अन्य नुकसान की भरपाई, आकलन और विशेष गिरदावरी के बाद होगी। फिलहाल सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख Rupees की मदद देने का एलान किया है। राज्य में बाढ़ से अब तक 11 लोगों की मौत हुई है। बाढ़ से पंजाब के 11 जिले बुरी तरह प्रभावित हैं।

बुधवार को पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने सभी उपायुक्तों और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जानी चाहिए। बाढ़ के दौरान अगर किसी व्यक्ति की मौत होती है तो उसके परिवार को चार लाख Rupees की मुआवजा राशि तुरंत दें।

बैठक में उन्होंने कहा कि CM भगवंत मान बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए जल्द ही 71.50 करोड़ Rupees की अतिरिक्त राशि जारी करेंगे। जिम्पा ने डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिया है कि बाढ़ पीड़ितों तक राशन और दवाएं पहुंचाई जाएं ताकि कोई भी इन जरूरी चीजों से वंचित न रहे। इस समय हर व्यक्ति की जान-माल की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इस आपदा से निपटने के लिए राज्य सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है और सभी उपायुक्तों को राहत कार्य के लिए 33.50 करोड़ Rupees की अग्रिम राशि पहले ही जारी की जा चुकी है।

जिम्पा ने कहा कि जर्जर मकानों की पहचान कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए ताकि किसी की जान न जाए। पशुओं को बचाने, उनके चारे का प्रबंधन करने और आवश्यक दवाओं की डिलीवरी सुनिश्चित करने का निर्देश भी मंत्री ने दिया है।

जिंपा ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि बाढ़ से निपटने के लिए जिला उपायुक्तों द्वारा जो भी मांग की जा रही हैं, उन्हें फौरन पूरा करें। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ जिलों ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों की मांग की थी, जिसे तुरंत ही स्वीकार कर लिया गया।
        कहां हुई कितनी मौत
जिला    मौत
फरीदकोट    03
फतेहगढ़ साहिब    02
रोपड़    02
मोहाली    02 
नवांशहर    01
 होशियारपुर    01    नोट: पांच लोग अब तक लापता हैं
बाढ़ प्रभावित इलाके में वैकल्पिक तरीकों से होगी पानी की सप्लाईः जिम्पा
पंजाब के जिन इलाकों में बाढ़ की वजह से पाइपों के माध्यम से पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है, वहां अब वैकल्पिक तरीकों से पानी की सप्लाई की जाएगी। ग्रामीण एरिया में टैंकरों से पानी की सप्लाई होगी। लोगों को साफ-सुथरा पानी मुहैया करवाया जाएगा। यह आदेश बुधवार को जल सप्लाई और सैनिटेशन मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने दिया।

मोहाली स्थित जल भवन में समीक्षा मीटिंग के दौरान जिम्पा ने कहा कि जिन इलाकों में बाढ़ से नुकसान हुआ है, वहां के निवासियों की हर प्रकार की जरूरतों के लिए पंजाब सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हौसला आफजाई करते हुए उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में सभी की तरफ से बहुत बढ़िया काम किया जा रहा है। कजौली वाटरवर्क्स को बाढ़ के कारण पहुंचे नुकसान की पूर्ति समय पर करने के लिए उन्होंने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना भी की।