logo

Haryana News भाजपा के हुए केबिनेट मंत्री रणजीत सिंह, हिसार से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

पत्नी व बेटे सहित हुए भाजपा में शामिल, सिरसा की रानियां विधानसभा सीट से हैं निर्दलीय विधायक
 
े
पूर्व उपप्रधानमंत्री चौ. देवीलाल के पुत्र हैं रणजीत सिंह
सिरसा। होलिका दहन त्योहार के मौके पर रविवार शाम को प्रदेश के कद्दावर नेता चौ. रणजीत सिंह ने भाजपा ज्वाइन की। उनके साथ उनकी पत्नी व बेटे ने भी पार्टी ज्वाइन की। सिरसा में भाजपा कार्यालय में आयोजित समारोह में रणजीत सिंह ने विधिवत रूप से भाजपा का दामन थामा। 
s
रणजीत सिंह वर्तमान में सिरसा के रानियां विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक है। उन्होंने हरियाणा सरकार को समर्थन दिया था जिसके बाद से वे मनोहर लाल खट्‌टर की सरकार में बिजली एवं जेल मंत्री थे। हाल ही में भाजपा जजपा गठबंधन टूटने के बाद भी रणजीत सिंह ने भाजपा को समर्थन जारी रखा, जिसके बाद नवगठित मंत्रीमंडल में रणजीत सिंह को केबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है। 
हिसार सीट से लड़ेंगे चुनाव, चौटाला परिवार के सदस्य होंगे आमने सामने
रणजीत सिंह के भाजपा ज्वाइन करने के साथ ही पार्टी ने उन्हें हिसार लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा कर दी। यहां वर्णनीय है कि हिसार सीट से जननायक जनता पार्टी की ओर से अजय सिंह चौटाला की धर्मपत्नी एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की माता नैना चौटाला मैदान में उतर सकती है वहीं इनेलो की ओर से चौटाला परिवार की पौत्रवधु सुनैना चौटाला को प्रत्याशी बनाने की तैयारियां है। सुनैना चौटाला रवि चौटाला की धर्मपत्नी है। 
सिरसा में ज्वाइन की भाजपा
कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने रविवार देर शाम सिरसा भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग ने औपचारिक तौर पर सदस्यता रसीद काटकर पार्टी में शामिल किया। चूंकि जिलाध्यक्ष चंडीगढ़ के रास्ते में होने के चलते थोड़ा देरी से पहुंची, जहां सिरसा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अशोक तंवर, वरिष्ठ नेता जगदीश चोपड़ा, जिला महामंत्री सतीश जग्गा, सिरसा नगर मंडल प्रभारी विजय सेठी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष करण दुग्गल सहित अनेक पदाधिकारियों ने रणजीत सिंह को पार्टी का पटका पहनाया व स्वागत किया। जिला अध्यक्ष सिहाग ने कहा कि रणजीत सिंह के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को और मजबूती मिली है। अध्यक्ष होने के नाते वे स्वागत व अभिनंदन करती हैं। हालांकि निर्दलीय विधायक के तौर पर सरकार में रणजीत सिंह ने पहले ही समर्थन दे रखा था मगर अब आधिकारिक रूप से भाजपा परिवार में शामिल होने पर सभी को खुशी है और निःसंदेह हमारा परिवार मजबूत हुआ है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण के समय मंत्री के साथ उनके बेटे गगनदीप व धर्मपत्नी सहित सभी परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे और सभी ने पटका पहनकर भाजपा में शामिल होकर खुशी जताई।