logo

Haryana Politics भाजपा ने हरियाणा की 4 और लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान

कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल, हिसार से रणजीत सिंह, सोनीपत से मोहन लाल बड़ोली और रोहतक से डा. अरविंद शर्मा होंगे मैदान में
 
a


सिरसा। लोकसभा चुनाव में 400 सीटों का आंकड़ा पार करने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह एक्शन मोड में हैं। हरियाणा की छह लोकसभा सीटों से प्रत्याशियों के नामों के ऐलान के बाद शेष बची चार सीटों पर भी भाजपा ने प्रत्याशी उतार दिये हैं। रविवार शाम को कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल व सिरसा की रानियां सीट से निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह ने भाजपा ज्वाइन की। जिसके कुछ समय बाद ही पार्टी ने हरियाणा की चार लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया।

df

भाजपा ने कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल, हिसार से रणजीत सिंह चौटाला, सोनीपत सीट से मोहन लाल बडोली तथा रोहतक सीट से डा. अरविंद कुमार शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा द्वारा हरियाणा की सभी 10 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। 


सभी सीटों से प्रत्याशी उतारने के बाद भाजपा अभी तक प्रचार के मामले में सभी राजनैतिक दलों से आगे हैं। कांग्रेस ने अभी तक एक भी सीट पर प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है तो इनेलो व आम आदमी पार्टी ने कुरुक्षेत्र सीट से ही प्रत्याशी उतारे हैं। जजपा द्वारा भी अभी तक एक दो सीटों पर ही प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करने पर विचार हुआ है अभी तक विधिवत घोषणा नहीं हुई।

कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल व रानियां से रणजीत सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद दो बड़े चेहरे भाजपा खेमे में शामिल हुए हैं। नवीन जिंदल सावित्री जिंदल के पुत्र हैं और कांग्रेस के सांसद रह चुके हैं। जिंदल इंडस्ट्रिज के मालिक नवीन जिंदल का कुरुक्षेत्र में खासा प्रभाव है। वहीं रणजीत सिंह कद्दावर नेता है। चौटाला परिवार से संबंध रखते हैं। हिसार क्षेत्र में भी उनका होल्ड है और भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद हिसार सीट से भाजपा को एक सशक्त उम्मीदवार मिला है।