चीन को पछाड़ सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बना भारत
Mhara Hariyana News, Newyork, न्यूयॉर्क । अब जनसंख्या के मामले में भारत दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड united nations population fund (UNFPA) की रिपोर्ट में सामने आया है कि भारत india में अब चीन China के मुकाबले करीब 30 लाख ज्यादा जनसंख्या हैं। आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान में भारत की जनसंख्या 142 करोड़ 86 लाख है। वहीं चीन China की जनसंख्या 142 करोड़ 57 लाख ही है।
साल की शुरुआत में ही ग्लोबल एक्सपर्ट्स global experts ने अनुमान लगाया था कि 2023 में भारत india सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश most populous country बन जाएगा। UNFPA के नए आंकड़ों ने इस पर मुहर भी लगा दी है। UN की रिपोर्ट के अनुसार एक साल में भारत की जनसंख्या 1.56 फीसदी बढ़ी है।
1950 के बाद पहली बार भारत की जनसंख्या चीन से ज्यादा
रिपोर्ट में नए आंकड़े 'डेमोग्राफिक इंडिकेटर्स' Demographic Indicators' की कैटेगरी में दिए गए हैं। UN 1950 से दुनिया में आबादी से जुड़ा डेटा जारी कर रहा है। तब से ये पहला मौका है जब भारत ने जनसंख्या के मामले में चीन को पीछे छोड़ा है।
पिछले साल जारी एक रिपोर्ट में सामने आया था कि पिछले 6 दशकों में पहली बार चीन China की जनसंख्या में गिरावट दर्ज की गई है। चीन में बच्चे पैदा करने की दर भी कम हुई है और वो इस साल माइनस में दर्ज की गई।
चीन में भारत से ज्यादा जी रहे लोग
चीन में एवरेज लाइफ एक्सपेक्टेन्सी average life expectancy (जीवन की औसत उम्र) भारत से बेहतर है। यहां पुरुषों की औसत उम्र 76 साल और महिलाओं की औसत उम्र 82 साल है। वहीं भारत में पुरुषों की औसत उम्र 74 साल और महिलाओं की औसत उम्र सिर्फ 71 साल है।
UNFPA इंडिया के प्रतिनिधि ने कहा कि दुनिया की आबादी 8 अरब हो गई है। हम भारत के 1.4 अरब लोगों को 1.4 मौकों के रूप में देखेंगे। उन्होंने कहा कि भारत india एक शक्तिशाली देश है। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और आर्थिक विकास के मामले में यह लगातार आगे बढ़ रहा है। हम तकनीकी मामले में हर रोज नए-नए रिकॉर्ड्स बना रहे हैं।
भारत में युवाओं की जनसंख्या सबसे ज्यादा
UN की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 25% लोग 14 साल तक की उम्र वाले हैं। वहीं 10-19 साल तक के 18% लोग हैं। 10-24 साल तक के लोगों की तादाद 26% है, तो 15-64 साल के बीच लगभग 68% लोग हैं। यानी भारत में युवाओं youth की सबसे ज्यादा तादाद है, लेकिन चीन में ऐसा नहीं है। वहां बूढ़े लोगों की तादाद सबसे ज्यादा है। चीन में 20 करोड़ लोग तो 65 साल से ज्यादा उम्र के हैं।
जनसंख्या कब बढ़ी, इसकी जानकारी नहीं
आंकड़े जारी करने के बाद UNFPA की मीडिया ए़डवाइजर एना जेफरीज media advisor anna jeffreys ने कहा- ये साफ नहीं है कि भारत की जनसंख्या चीन से कब आगे निकली। दोनों देशों के आंकड़े जारी करने के समय में काफी अंतर है तो इसका अनुमान लगाना मुश्किल है। हम यही बता सकते हैं कि चीन की जनसंख्या पिछले साल पीक पर थी जिसके बाद इसमें साढ़े 8 लाख की गिरावट आई थी। वहीं इसके उलट भारत में पॉपुलेशन लगातार बढ़ रही है।