logo

जोबनेर में Borewell के गहरे गड्ढे में गिरा मासूम, पानी और ऑक्सीजन पहुंचाने में जुटे ग्रामीण, SDRF पहुंची

 
जोबनेर में Borewell के गहरे गड्ढे में गिरा मासूम, पानी और ऑक्सीजन पहुंचाने में जुटे ग्रामीण, SDRF पहुंची
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, Jaipur

जोबनेर में एक बार फिर Borewell का गड्ढा मासूम की जान के लिए आफत बन गया। शनिवार सुबह सात बजे जोबनेर थाना इलाके के भोजपुरा गांव में नौ साल का अक्षित खेलते-खेलते Borewell के गहरे गड्ढे में गिर गया। 
ग्रामीणों के मुताबिक गड्ढे क गहराई 200 फीट के आस-पास है। Borewell की गहराई का अभी अंदाजा नहीं लग पा रहा है। क्योंकि ग्रामीण अलग-अलग जवाब दे रहे हैं। बच्चे की लोकेशन 100 फीट पर बताई जा रही है।

घटना के अनुसार जोबनेर थाना इलाके के भोजपुरा गांव में Borewell को पत्थर से ढक कर छोड़ दिया गया था। सुबह जब बच्चे वहां खेलने पहुंचे तो तभी अक्षित Borewell में जा गिरा। घटना की जानकारी के बाद सिविल डिफेंस एवं NDRF की टीम मौके के लिए रवाना हुई।

फिलहाल मौके पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण अपनी तरफ से मासूम को बचाने के प्रयास में लगे हुए हैं। Borewell के अंदर से अक्षित की आवाज सुनाई दे रही है। लोग रस्सी के सहारे अक्षित तक पानी पहुंचाने में लगे हुए हैं। साथ ही ऑक्सीजन का पाइप भी गड्ढे में डाल गया है, ताकि अक्षित को सांस लेने में कोई तकलीफ न हो।जोबनेर SDM अरुण कुमार जैन, 

3 घंटे 30 मिनट हो चुके हैं, SDRF मौके पर पहुंच चुकी है
 रेस्क्यू Operation जारी है। अक्षित वह अपने माता-पिता के साथ कुड़ियों का बास में रहता है। वह जोबनेर जयपुर में अपने मामा के घर पर गर्मी की छुट्टियों में आया हुआ था। भोजापुरा गांव में बच्चे मामा के घर के पास ही खेत में यह Borewell बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक सुबह जागने के बाद अक्षित खेलते-खेलते ही खेत में Borewell तक जा पहुंचा।

उसका पैर Borewell में चला गया और वो फिसलकर Borewell के होल में अंदर जा गिरा। काफी देर बच्चे की आवाज़ नहीं देने और दिखाई नहीं देने पर घरवालों को चिंता हुई, बाहर आकर देखा तो अक्षित कहीं दिखाई नहीं दिया, तो उसे ढूंढना चालू किया गया। Borewell से अक्षित के चिल्लाने की आवाज आ सुनाई दी। तो घटना का पता लगा।

ग्रामीणों ने तुरंत जोबनेर थाना पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचित किया। पुलिस एसडीआरएफ टीमें में मौके पर पहुंच गई और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है।

एसडीआरएफ ने Borewell में लाइट के साथ CCTV कैमरा लगाया है। Borewell में फंसे बच्चे को पाइप के जरिए ऑक्सीजन भी पहुंचाई जा रही है, क्योंकि गर्मी का समय है और गहराई और घबराहट में बच्चे का दम घुटने की आशंका है।

बच्चे की लाइव CCTV से देखा जा रहा है। मौके पर एक JCB भी मंगाई गई है। बच्चे को Borewell से बाहर निकालने के लिए गढ्ढे के पास में ही एक और दूसरा गड्ढा खोदा जा रहा है, जिससे बच्चे को आसानी से और सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। ग्रामीण भी इस काम में पूरा सहयोग कर रहे हैं।