टूटी Railing से गोमती में गिरा मासूम, मां के सामने पानी में डूबा; NDRF का रेस्क्यू जारी

Mhara Hariyana News, Lucknow
Lucknow के गोमती रिवरफ्रंट पर खेलते-खेलते 9 साल का बच्चा नदी में गिर गया। लक्ष्मण मेला मैदान के पास मासूम टूटी Railing के पास खेल रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया।
वह टूटी हुई Railing से सीधे गोमती में गिर गया। पास में कपड़ा धुल रही मां शोर सुनकर मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों नदी में कूद कर बच्चे बचाने की कोशिश की मगर देखते-देखते बच्चा डूब गया।
NDRF टीम 15 घंटे से लगातार सर्च अभियान चला रही है। लेकिन अब तक मासूम का कोई पता नहीं चला है। घटना मंगलवार दोपहर तीन बजे की है। घटना के बाद से परिजन लक्ष्मण मेला मैदान में ही राज की मिलने की उम्मीद में बैठे हैं।
खेलते वक्त पैर फिसला, असंतुलित होकर नदी में गिरा
सिकंदरनगर बस्ती द्वितीय में रिक्शा चालक संतोष पत्नी पार्वती, बेटे राज (9) व युगराज (5) और बेटी राशि (1) के साथ रहता है। पत्नी पार्वती ने बताया कि मंगलवार दोपहर तीन बजे के करीब बेटे राज के साथ गोमती नदी किनारे कपड़े धोने गई थी।
बेटा रिवरफ्रंट की दोस्तों के संग Railing के पास खेल रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया और असंतुलित होकर नदी में जा गिरा। इसके बाद राज के गिरने की बात पता चला। आस-पास के लोगों ने नदी में कूद कर बचाने की कोशिश की। मगर बेटे का पता नहीं चला।
मां बोली- एक घंटे बाद पहुंची पुलिस, लेकिन गोताखोर नहीं लाई
मां ने कहा कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद पुलिस पहुंची, लेकिन गोताखोर नहीं लाई। अगर समय से गोताखोर आ जाते तो शायद बेटा बच जाता। इसके बाद डीएम सूर्यपाल गंगवार को फोन कर मदद मांगी। इसके बाद NDRF के गोताखोर मौके पर पहुंचे। बचाव के लिए अभियान शुरू किया।
हालांकि पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों के साथ ही PAC की फ्लड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया। PAC जवानों ने उसको खोजने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिला।
परिजन बोले- समय पर टूटी Railing बन गई होती तो हादसा न होता
घटना की सूचना मिलते ही मासूम के घरवाले और रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस पर देर से पहुंचने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। साथ ही प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि अगर प्रशासन ने समय पर टूटी Railing बनवा दिया होता तो शायद यह हादसा नहीं होता।
नदी में जाल डाल कर की गई मासूम की तलाश
समाज सेवी राकेश चौधरी ने बताया कि करीब 7 बजे मैंने डीएम सूर्यपाल गंगवार को फोन किया। इसके बाद जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। देर रात NDRF की टीम लक्ष्मण मेला मैदान पहुंची।
फिलहाल NDRF की टीम नदी में जाल फेंककर राज की तलाश में जुटी है। रात में अंधेरे के चलते NDRF को रेस्क्यू में दिक्कत आ रही थी। मगर गोताखोरों की मदद से पूरी रात तलाशी अभियान चला।