logo

चंद्रयान-3 को विदा करने वाली आवाज खामोश, इसरो की वैज्ञानिक की हार्ट अटैक से मौत

 
चंद्रयान-3 को विदा करने वाली आवाज खामोश, इसरो की वैज्ञानिक की हार्ट अटैक से मौत

Mhara Hariyana News, Channai: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और देश के लोगों के लिए एक बुरी खबर है। ISRO की एक वैज्ञानिक अब नहीं रही हैं। भारत के मून मिशन यानी Chanderyan-3 के काउंटडाउन की गिनती करने वाली आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई। वैज्ञानिक वलारमथी का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। 

ISRO वैज्ञानिकों में शोक
कुछ मशहूर हस्तियों, राजनेताओं, स्टार्स और खेल हस्तियों की आवाज हमारे दिमाग में जिंदगी भर के लिए रह जाती हैं। ऐसी ही एक आवाज फीकी पड़ गई। वलारमथी, जिन्होंने Chanderyan-3 मिशन लॉन्चिंग में अपनी अनूठी आवाज से घोषणाएं की वह रविवार शाम दुनिया को अलविदा कह गईं। उनके निधन से ISRO वैज्ञानिकों में शोक की लहर दौड़ गई है। 

इस शहर में ली अंतिम सांस
तमिलनाडु के अरियालुर की रहने वालीं वलारमथी का निधन रविवार शाम को हो गया था। उन्होंने राजधानी चेन्नई में अंतिम सांस ली। इस साल 23 अगस्त को चांद के उत्तरी ध्रुव पर लैंड करने वाले Chanderyan 3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के समय काउंटडाउन की सुनाई देने वाली गिनती को वलारमथी ने आवाज दी थी

सोशल मीडिया पर दुख
ISRO के पूर्व वैज्ञानिक डॉक्टर पीवी वेंकटकृष्ण ने वलारमथी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि श्रीहरिकोटा से ISRO के भविष्य के मिशनों की उलटी गिनती के लिए वलारमथी की आवाज अब सुनाई नहीं देगी। Chanderyan-3 उनका अंतिम काउंटडाउन था । उन्होंने कहा कि वलारमथी के निधन की खबर से बहुत दुख हुआ। वहीं, सोशल मीडिया पर भी लोग अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं।

Chanderyan-3 मिशन की टीम में शामिल थीं वलारमथी
Chanderyan-3 का विक्रम लैंडर 23 अगस्त को चांद की सतह पर उतरा था, जिससे भारत के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई। भारत दुनिया का चौथा देश बन गया, जिसने चांद पर अपने मिशन को सफल बनाया। इसके साथ ही दुनिया का इकलौता ऐसा देश बना जिसने साउथ पोल पर लैंडिंग कराई है। शनिवार को ISRO ने 11वें दिन प्रज्ञान रोवर को निष्क्रिय कर दिया। अब दोबारा 14 दिन बाद प्रज्ञान अपना काम शुरू करेगा।