logo

संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक आयोजित

 
संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक आयोजित
WhatsApp Group Join Now


सिरसा। संयुक्त किसान मोर्चा सिरसा की एक अह्म बैठक गुरुद्वारा दसवीं पातशाही में हरजिंदर सिंह नानूआना की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा के घटक राष्ट्रीय किसान मंच, भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहा, पगड़ी संभाल जट्टा, अखिल भारतीय किसान सभा (1936) व अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक के बाद जारी ब्यान में किसान नेताओं ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत 30 मई को सिरसा में प्रदर्शन करके सिरसा लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने सभी किसानों से आह्वान किया कि वे 30 मई की सुबह 10 बजे बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम में पहुंचें और किसानों के साथ आमजन व मजदूर की आवाज को बुलंद करें।

संयुक्त किसान मोर्चा ने मीटिंग के बाद जारी बयान में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों के साथ विश्वासघात किया है, लखीमपुर खीरी कांड में अजय मिश्रा टेनी पर अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की है। न्यूनतम समर्थन मूल्य का मामला लंबित है। किसानों को मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा के लिए कोई पेंशन नहीं है। किसानों पर दर्ज बहुत से झूठे मुकदमे वापिस नहीं हुए हैं। शहीद किसान परिवारों को मुआवजा अभी भी लंबित है। इस अवसर पर लखा सिंह अलीकां, प्रीतपाल सिंह, नोनू बघुवाली, भोला सिंह डबवाली, भजन बाजेकां, रघुवीर सिंह नकौड़ा, हरदेव सिंह जोश, धन्ना सिंह दमदमा, दर्शन सिंह भंगू, बलराज सिंह बणी, बलबिंदर सिंह दमदमा, लवली चहल, पाली चहल व हमजिंदर सिद्धू उपस्थित थे।
फोटो: