logo

बीजिंग के अस्पताल में भीषण आग, 21 लोगों की जान गई

 
बीजिंग के अस्पताल में भीषण आग, 21 लोगों की जान गई

Mhara Hariyana News, New Delhi
 

चीन की राजधानी Beijing में एक Hospital में भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, हादसा रोगी विभाग के पूर्वी विंग में हुआ। इस दौरान 21 लोगों की मौत हो गई। आग दोपहर करीब 12:57 बजे (स्थानीय समयानुसार) लगी। इस पर काबू पाने के लिए करीब डेढ़ घंटे का समय लगा। 

बताया जा रहा है कि आग की सूचना मिलते ही आपातकालीन टीम Beijing के चांगफेंग Hospital में दुर्घटनास्थल पर पहुंची। बचाव कार्य के बाद कुल 71 लोगों को निकाला गया। सभी को दूसरे Hospital में शिफ्ट किया गया। इलाज के दौरान 21 की मौत हो गई।

कुछ चश्मदीदों ने बताया कि यह दुखद है। मैं अपने घर की खिड़की से दुर्घटना के विभत्स नजारे को देख रहा था। दोपहर के समय बहुत सारे लोग एयर कंडीशनिंग यूनिट पर खड़े थे। आग लगने के बाद कुछ लोग नीचे कूद भी गए। आग के कारणों की अभी भी तक पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है।

दूसरी ओर, चीन के पूर्वी झेजियांग प्रांत में जिनहुआ शहर के वुई काउंटी में सोमवार को एक फैक्टरी में आग लगने की एक अन्य घटना में 11 लोगों की आग में झुलसकर मौत हो गई। इस तरह दो घटनाओं में 32 लोगों की दुखद मौत हो चुकी है।

कुछ लोग एयरकंडीशनिंग यूनिट के ऊपर भी खड़े हो गए

चीन की राजधानी बीजिंग के अस्पताल में आग लग गई। इसके बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए बेडशीट के सहारे खिड़की से कूद गए। कुछ लोग एयरकंडीशनिंग यूनिट के ऊपर भी खड़े हो गए। हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई।

हालांकि, पुलिस ने बताया कि कूदने की वजह से किसी की जान नहीं गई। कई लोग घायल हुए। इस घटना के वीडियो सामने आए हैं।

फायर सेफ्टी डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया कि आग मंगलवार दोपहर चेन्फेंग गवर्नमेंट केयर सेंटर नाम के हॉस्पिटल में लगी। घटना के फौरन बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद 71 लोगों को बचाया गया।

उन्होंने कहा- आग लगने के बाद कई लोग खिड़कियों से कूद गए। उन्हें काफी चोट आई है। कई लोगों को गंभीर हालत में पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।