logo

आठ दिन की देरी से Kerla पहुंचा Mansoon, मौसम विभाग ने दी जानकारी

 
आठ दिन की देरी से Kerla पहुंचा Mansoon, मौसम विभाग ने दी जानकारी

Mhara Hariyana News, New Delhi
मौसम हर पल करवट बदल रहा है। कहीं बारिश की फुहारें पड़ रही हैं तो दूसरी जगहों में गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। लोग बेसब्री से Mansoon का इंतजार कर रहे। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को लोगों को खुशखबरी दी है। दरअसल, आठ दिन के देरी के बाद Mansoon Kerla पहुंच गया है। इससे लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। 

गौरतलब है, IMD ने रविवार को कहा था कि Kerla में Mansoon के पहुंचने की तारीख से तीन से चार दिन की देरी हो सकती है। सामान्य तौर पर दक्षिण-पश्चिम Mansoon राज्य में एक जून को करीब सात दिनों के मानक विचल के साथ दस्तक देता है। विभाग ने मई के मध्य में कहा था कि यह चार जून तक Kerla पहुंच सकता है। IMD ने Mansoon को लेकर क्या जानकारी दी थी। 

Mansoon को लेकर दी थी ये जानकारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को एक बयान में कहा था कि दक्षिण अरब सागर के ऊपर पछुआ हवाओं के बढ़ने से परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। साथ ही, पछुआ हवाओं की गहराई धीरे-धीरे बढ़ रही है और इन हवाओं की गहराई औसत समुद्र तल से 2.1 किलोमीटर तक पहुंच गई है। Mansoon को Kerla तट में टकराने में तीन से चार दिन का समय और लग सकता है।

विभाग ने कहा, दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में बादलों का द्रव्यमान भी बढ़ रहा है। हमें उम्मीद है कि Kerla में Mansoon की शुरुआत के लिए इन अनुकूल परिस्थितियों में अगले तीन-चार दिनों के दौरान और सुधार होगा। इसकी लगातार निगरानी की जा रही थी। हालांकि करीब आठ दिन की देरी से अब Mansoon Kerla पहुंचा है।