नूंह कोर्ट ने मोनू मानेसर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, गुरुग्राम से हुआ था गिरफ्तार

Mhara Hariyana News, Gurugram : हरियाणा Police ने Bhiwani में जिंदा जलाए Nasir-Junaid हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई की है। गौरक्षक Monu Manesar को गुरुग्राम से Police ने हिरासत में लिया। इसके बाद आज नूंह कोर्ट में Monu Manesar को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हरियाणा Police अब उसे राजस्थान Police के हवाले कर सकती है। Monu Manesar पर Bhiwani में जिंदा जलाए नासिर और जुनैद की हत्या का आरोप है।
Monu Manesar को मंगलवार को आईएमटी Manesar से हरियाणा Police के सीआईए स्टाफ ने पकड़ा है। दोपहर करीब 12 बजे सिविल ड्रेस में आए Policeकर्मी मोनू को अपने साथ ले गए। इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल है। गुरुग्राम के अधिकारियों का कहना है कि गुरुग्राम Police ने मोनू को नहीं उठाया है। बल्कि सीआईए स्टाफ ने हिरासत में लिया है।
आपको बता दें कि गौरक्षक Monu Manesar Bhiwani में जिंदा जलाए नासिर और जुनैद हत्याकांड के बाद आठ महीने से फरार चल रहा था। 16 फरवरी, 2023 को हरियाणा के Bhiwani में बोलेरो में जली हालत में दो deadbody मिले थे।
जांच के बाद सामने आया था कि दोनों deadbody राजस्थान के गोपालगढ़ के जुनैद और नासिर के थे। हरियाणा के कई गो-रक्षकों पर नासिर और जुनैद की हत्या का आरोप लगा था। Monu Manesar उर्फ मोहित यादव ही इनमें सबसे चर्चित नाम था।
गौरतलब है कि Monu Manesar बजरंग दल का सदस्य और गौरक्षक है। वह गुरुग्राम के Manesar का निवासी है। बजरंग दल की गाय संरक्षण टास्क फोर्स इकाई और Goraksha दल के प्रमुख के रूप में भी Monu Manesar जाना जाता है। Monu Manesar का नाम 31 जुलाई 2023 को हरियाणा के नूंह में हिंसा भड़काने के मामले में भी शामिल था। मोनू के साथ हिंसा के मुख्य आरोपी बिट्टू बजरंगी का एक भड़काऊ वीडियो सामने आया था।