माता के जगराता में युवक की हत्या, हुक्का भरने को लेकर रिश्तेदार से था हुआ विवाद

Mhara Hariyana News, Jaipur
हिसार जिले के Uklana Mandi में करीब 16 वर्षीय लड़के की छुरी मारकर हत्या दी। घटना देर रात 3 बजे की है। उस दौरान मृतक लड़के के घर माता का जगराता हो रहा था। जगराता में आए रिश्तेदारों के लड़के से मृतक का झगड़ा हो गया था। उसी झगड़े में उस पर हमला किया गया।
परिजनों ने घायल को उकलाना के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना का पता चलते ही मौके पर उकलाना Police पहुंची और शव को कब्जे पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया।
हुक्का भरने पर हुआ विवाद
मृतक के चाचा सुरेंद्र कुमार ने बताया कि घर में रात 8 बजे माता का जगराता शुरू हुआ था। पूरा परिवार जगराता में मौजूद था। इस दौरान जगराता में शामिल होने के लिए तलवंडी राणा से रिश्तेदारों को बुलाया था। जगराता के दौरान रात करीब 3 बजे उसका भतीजा हुक्का भरने के लिए धर्मशाला के पास गया तो जगराता में आए रिश्तेदारों के लड़कों के साथ उसका झगड़ा हो गया।
उस दौरान तो बीच-बचाव करते हुए झगड़े को शांत करवा दिया। इसके बाद उसका भतीजा जगराता में आकर बैठ गया। कुछ देर बाद झगड़ा करने वाले रिश्तेदार का लड़का फिर आए और उसके भतीजे से झगड़ा करने लगे।
जगराता के दौरान मारी छुरी
इस दौरान रिश्तेदार के लड़के ने उसके भतीजे पर छुरी से वार कर दिए। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। उसके भतीजे के पेट से खून निकलने लगा। जिसके बाद जगराता में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना उकलाना Police को दी।
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि रिश्तेदारों में आपसी विवाद हो गया था। विवाद इतना बड़ा नहीं था कि हत्या हो जाए। अभी मालूम कर रहे हैं कि विवाद का असली कारण क्या रहा है, उसके बाद ही कुछ जांच आगे बढ़ेगी।