logo

नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बनने पर ओबीसी समाज ने बाटे लड्डू

 
नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बनने पर ओबीसी समाज ने बाटे  लड्डू
सिरसा। नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर ओबीसी समाज ने लड्डू बांटकर प्रसन्नता व्यक्त की। भाजपा के जिला महामंत्री प्रमोद कंबोज, ओबीसी मोर्चा के जिला प्रधान ओबीसी नत्थूराम व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तरसेम सामा के नेतृत्व में ओबीसी समाज के गणमान्य लोग व ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता रेस्ट हाउस में एकत्रित हुए और एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर बधाई दी।
तरसेम सामा ने इस मौके पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो कर्मठ कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान देती है। नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाकर पार्टी ने सिद्ध किया है कि पार्टी में काम करने वालों की अनदेखी नहीं होती। 
भाजपा अन्य राजनीतिक दलों की तरह नहींं है, जो केवल और केवल परिवार को बढ़ावा बढ़ाने का काम करती है। इस मौके पर भाजपा नेता सुरेश पवार, पूर्व महामंत्री वीरेंद्र गिरी, जिला सचिव सुनील सोनी, विजय सैन, बलजिंदर धजू, सुभाष सरपंच,राजेंद्र घोडेलिया, दलीप, शिम्पा, विनोद रेवडिय़ा, जगदीश, रमेश, संदीप कठेसरिया, बलवंत, राजेश जांगड़ा, राजेश जालंधरा व अन्य ओबीसी समाज के लोग उपस्थित थे।