logo

इतिहास की 28 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..

 
इतिहास की 28 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
    🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
       🙏शुभप्रभातम् जी🙏

इतिहास की 28 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..

     📝आज दिनांक 👉
     📜 28 दिसम्बर 2023
              बृहस्पतिवार
 🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚

🇮🇳शक सम्वत- 1945
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2080
🇮🇳मास- पौष 
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- द्वितीया पूर्णरात्रि 
🌠नक्षत्र- पुनर्वसु - 25:05 तक
🌠पश्चात्- पुष्य 
💫करण- तैतिल - 19:21 तक
💫पश्चात्- गर
✨योग- एन्द्र - 26:22 तक
✨पश्चात्- वैधृति 
🌅सूर्योदय- 07:12
🌄सूर्यास्त- 17:32
🌙चन्द्रोदय- 18:40
🌛चन्द्रराशि- मिथुन - 18:38 तक
🌛पश्चात्- कर्क
🌞सूर्यायण - उत्तरायण 
🌞गोल- दक्षिणगोल
💡अभिजित- 12:01 से 12:43
🤖राहुकाल- 13:39 से 14:57
🎑ऋतु- हेमन्त
⏳दिशाशूल- दक्षिण 

✍विशेष👉

🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 पौष बदी द्वितीया पूर्णरात्रि , वक्री बुध पूर्व में उदय , वक्री बुध ज्येष्ठा नक्षत्र व वृश्चिक राशि में 11:22 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग , श्री मल्लीनाथ जी ज्ञानकल्याणक (जैन , पौष कृष्ण द्वितीया ) , श्री रत्न टाटा जन्म दिवस , श्री अरक्कप्परम्पिल कुर्यान एंटनी जन्म दिवस , श्री धीरुभाई अम्बानी जयन्ती , चक्रवर्ती श्री राजगोपालाचार्य स्मृति दिवस , श्री सुमित्रानन्दन पंत स्मृति दिवस , श्री सुन्दरलाल पटवा स्मृति दिवस , श्री हीरालाल शास्त्री स्मृति दिवस , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस  स्थापना दिवस (139वां) व केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दिवस ( 28 दिसंबर 1949 अनुसार ) ।
🔅कल शुक्रवार को 👉पौष बदी द्वितीया 08:02 तक पश्चात्  तृतीया शुरू , द्वितीया तिथि वृद्धि।

🎯आज की वाणी👉

🌹
निषेवते   प्रशस्तानी
     निन्दितानी   न  सेवते  ।
अनास्तिकः श्रद्धान
     एतत् पण्डितलक्षणम् ॥
भावार्थ👉
       सद्गुण, शुभ कर्म, भगवान् के प्रति श्रद्धा और विश्वास, यज्ञ, दान, जनकल्याण आदि, ये सब ज्ञानीजन के शुभ- लक्षण होते हैं ।
🌹

28 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1612 – गैलीलियो ने नेप्च्यून ग्रह को देखा और इसे स्थिर तारे की संज्ञा दी।
1700 - लारेंस हाइड रोचेस्टर को पहला अर्ल आयरलैंड लॉर्ड लेफ्टिनेंट नियुक्त किया गया।
1767 - किंग ताकसिन थाईलैंड के राजा बने तथा उन्होंने थोनबुरी को अपनी राजधानी बनाया।
1836 - स्पेन ने मेक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता दी। 
1846 – आईओवा 29वां अमेरिकी प्रांत बना।
1885 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन बंबई में हुआ ,जिसमें 72 प्रतिनिधि शामिल हुए।
1895 – सिनेमा के इतिहास में पहली बार किसी कहानी को फ़िल्म का रूप दिया गया। यह फ़िल्म फ्रांस के अविष्कारक लूमीर बंधुओं ने बनाई जिन्हें फ़िल्म जगत का जनक कहा जाता है।
1896- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में पहली बार बन्दे मातरम् गाया गया।
1906 - दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर ने अपना दूसरा उदारवादी संविधान अंगीकार किया।
1908 - इटली के मेसिना में भूकंप से करीब 80 लोग मारे गये।
1926- इंपिरियल एयरवेज ने भारत और इंग्लैंड के बीच यात्री और डाक सेवा शुरू की।
1928- कोलकाता में पहली बार बोलती फ़िल्म मेलोडी ऑफ लव प्रदर्शित हुई।
1942 - रॉबर्ट सुलिवन पहले पायलट बने , जिन्होंने अटलांटिक महासागर के ऊपर एक सौ बार उड़ानें भरी।
1949 - केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सी॰आर॰पी॰एफ॰)  क्राउन प्रतिनिधि पुलिस के रूप में 27 जुलाई 1939 को अस्तित्व में आया था परन्तु भारतीय स्वतंत्रता के बाद यह 28 दिसंबर 1949 को सीआरपीएफ अधिनियम के लागू होने पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल बन गया।
1950 - द पीक डिस्ट्रिक्ट ब्रिटेन का पहला राष्ट्रीय पार्क बना।
1957 - सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1966 - चीन ने लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया।
1968 – अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के मियामी में पोप उत्सव में एक लाख लोग शामिल हुए।
1972 – जर्मनी के तानाशाह के उप प्रमुख मार्टिन बोरमान्नस की अस्थियां मिलीं।
1974 - पाकिस्तान में 6.3 तीव्रता के भूकंप में 5200 मरे।
1976 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1983 – भारत के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मद्रास टेस्ट में अपना 30 वां शतक जड़कर महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमेन का रिकॉर्ड तोड़ा था।
1984 - श्री राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में जीत मिली।
1995 - पोलैंड के अन्वेषक मारके कार्मिस्की एक ही वर्ष में उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुवों पर झंडा फहराने वाले पहले व्यक्ति बने।
1995 - विश्व सिनेमा का दूसरी सदी में प्रवेश हुआ।
2000 - भारतीय डाक विभाग द्वारा वीरता पुरस्कार विजेताओं के सम्मान में पांच डाक टिकटों के सेट में 3 रुपये का एक सचित्र डाक टिकट जारी किया गया।
2003 - इस्रायल ने कज़ाकिस्तान के बैंकानूर अंतरिक्ष स्टेशन से दूसरा वाणिज्य उपग्रह छोड़ा।
2003 - अमेरिका में ब्रिटेन के कुछ विमानों में स्काई मार्शल यानी सुरक्षा गार्ड तैनात करने का फैसला लिया।
2007 - रूस ने ईरान के बुशेहर विद्युत संयंत्र के लिए परमाणु ईधन की दूसरी खेप खेप भेजी।
2013 - आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनायी।
2019 - रूस ने नई हाइपरसोनिक मिसाइल प्रणाली एवनगार्ड विकसित की।
2019 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा समय तक रहने वाली महिला बन गई ।
2020 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर भारत की पहली बिना ड्राइवर के चलने वाली मेट्रो ट्रेन के परिचालन का उद्घाटन किया।
2020 - भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को आईसीसी ने ‘दशक का सबसे बेहतरीन पुरुष’ खिलाड़ी चुना।
2021 - सूडान के पश्चिमी कोर्डोफन प्रांत में सोने की खदान धंसने से लगभग 38 लोगों की मौत व कई घायल हुए।
2022 - आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में भगदड़ से 8 लोगों की मौत व 10 घायल हुए।
2022 - इंडियन ऑयल ने केंद्रीय टीबी प्रभाग के सहयोग से उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सघनीकृत तपेदिक उन्मूलन परियोजना आरंभ की।
2022 - नेपाल में दो बार तेज भूकंप के झटके आए , 4.7 और 5.3 रही तीव्रता।
 
28 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉

1900 - गजानन त्र्यंबक माडखोलकर - मराठी उपन्यासकार, आलोचक तथा पत्रकार थे।
1932 – धीरुभाई अम्बानी - बिजनेस जगत के दिग्गज रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक।
1932 - नेरेला वेणु माधव - भारतीय मिमिक्री कलाकार थे।
1937 - रतन टाटा, भारतीय उद्योगपति।
1952 - अरुण जेटली, भारतीय राजनेता।

28 दिसंबर को हुए निधन👉

1668 - मराठा शासक शिवाजी के पुत्र संभाजी की मुग़ल शासक औरंगजेब द्वारा कैद करके यातना देने के कारण मौत हो गयी।
1859 – ब्रिटिश इतिहासकार थामस बैबिन्गटन मैक्यावले का निधन हुआ।
1940 - सुन्दरलाल शर्मा - बहुमुखी प्रतिभा के धनी, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत तथा छत्तीसगढ़ राज्य में जन जागरणकर्ता थे।
1940 - ए के एंटोनी - भारत के पूर्व रक्षा मंत्री।
1948 - अकबर हयद्री - भारतीय सिविल सेवक और राजनीतिज्ञ थे।
1972 - चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक ।
1974 - हीरा लाल शास्त्री - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री।
1977 - सुमित्रानंदन पंत, हिन्दी कवि ।
2002 - मशहूर फ़ैशन फ़ोटोग्राफ़र हर्वे रिट्स का लास एंजेल्स में निधन।
2003 - कुशाभाऊ ठाकरे - भाजपा के राजनीतिज्ञ थे।
2007 - शान्ता राव - भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगनाओं में से एक थीं।
2008- अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि और साहित्यकार प्रो. सुरेश वात्स्यायन का निधन हो गया।
2016 - सुन्दरलाल पटवा - एक भारतीय राजनेता थे जो दो बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। 
2019 - दूरदर्शन के पूर्व महानिदेशक शिव शर्मा का निधन।
2020 - मुंबई के सबसे लोकप्रिय सेक्सिस्ट डॉ. महिंदर वत्स का 96 साल की उम्र में निधन हुआ।
2020 - कर्नाटक विधान परिषद के उपाध्यक्ष एस.एल. धर्मे गौड़ा का निधन हुआ।

28 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 श्री मल्लीनाथ जी ज्ञानकल्याणक (जैन , पौष कृष्ण द्वितीया )।
🔅 श्री रत्न टाटा जन्म दिवस।
🔅 श्री अरक्कप्परम्पिल कुर्यान एंटनी जन्म दिवस।
🔅 श्री धीरुभाई अम्बानी जयन्ती।
🔅 चक्रवर्ती श्री राजगोपालाचार्य स्मृति दिवस।
🔅 श्री सुमित्रानन्दन पंत स्मृति दिवस।
🔅 श्री सुन्दरलाल पटवा स्मृति दिवस।
🔅 श्री हीरालाल शास्त्री स्मृति दिवस।
🔅 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस  स्थापना दिवस (139वां)।
🔅 केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दिवस ( 28 दिसंबर 1949 अनुसार )।

कृपया ध्यान दें जी👉
    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻