अजमेर के दौलतखेड़ा गांव में दिखा पैंथर, कुत्ते को दबोचकर ले गया

Mhara Hariyana News, Ajmer
अजमेर जिले के दौलतखेड़ा गांव में बीती रात्रि कट्टा फैक्ट्री के पास पैंथर घूमते हुए देखा गया है।
शुक्रवार रात्रि 12:30 बजे खेत पर किसान जगदीश माली के मकान में लगे सीसीटीवी में पेंथर का मूवमेंट कैद होने पर शनिवार को क्षेत्र में उक्त वीडियो वायरल हो गया। पेंथर की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर फसल की कटाई में लगे किसान व पशु पालक सहमे हुए हैं।
दौलतखेड़ा गांव में पैंथर की मौजूदगी का पता चलने पर शनिवार को राजगढ़ नाका से वन कर्मी कुलदीप पूनिया तथा केटल रक्षक कान सिंह गौड़ समेत अन्य वन कर्मियों ने गांव की सरहद पर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। ग्रामीणों ने पैंथर को पकड़ने के लिए गुगल वन क्षेत्र के पास पिंजरा लगाए जाने की मांग की गई है।
पूर्व सरपंच प्रतिनिधि रामदेव डिया ने बताया कि क्षेत्र में बीते 15 दिनों से पैर का मूवमेंट देखा जा रहा है। पैंथर की मौजूदगी के चलते ही गुगल वन क्षेत्र में सुअरों का आतंक भी इन दिनों नजर नहीं आ रहा है।
वरना यह सूअर आए दिन किसानों की फसलें नष्ट करते रहते है। बीती रात्रि क्षेत्र में देखे गए पैथर ने एक कुत्ते के शावक को दबोच कर वन क्षेत्र में ले गया।
वनक्षैत्र में मौजूद पेंथर का जोड़े वन क्षेत्र के पास से विचरण करने वाले कुत्तों को अपना निवाला बना रहे हैं। पेंथर का वीडियो वायरल होने के बाद पशुपालकों में अपने पशुधन की रक्षा को लेकर दहशत फैल गई है।
नवंबर 2022 में भी घर में घुस गया था पेंथर
कोचिंग सिटी कोटा में एक पैंथर ने ऐसा कोहराम मचाया कि तीन घंटे तक शहरवासियों की सांसें अटकी रही। इस पैंथर ने कई लोगों पर हमला कर उनको घायल किया दिया।
उसके बाद एक घर में घुस गया। पैंथर घर की किचन में स्लैब पर पड़े गैस चूल्हे पर अपनी पूंछकर सो गया।
पैंथर को देखकर उस परिवार के हलक सूख गए। उसने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया।
बाद में कड़ी मशक्कत कर पैंथर को रेस्क्यू कर पिंजरे में डाला गया. पैंथर जब तक पकड़ा नहीं गया तब तक शहर में दहशत का माहौल बना रहा।