logo

Bomb की सूचना के बाद पेरिस police ने Eiffel Tower को कराया खाली, मचा हड़कंप

 
 Bomb की सूचना के बाद पेरिस police ने Eiffel Tower को कराया खाली, मचा हड़कंप

Mhara Hariyana News, Peris
मध्य पेरिस में स्थित Eiffel Tower को शनिवार को Bomb की सूचना मिलने के बाद खाली करा लिया गया। इसकी तीन मंजिलों को खाली कराया गया है। यह दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले पर्यटक स्थलों में से एक है। पिछले साल इसने 6.2 मिलियन यात्रियों को आकर्षित किया था। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Eiffel Tower को Bomb से उड़ाने की धमकी दी गई जिसके बाद एहतियात के तौर पर इसे खाली करा लिया गया है। साथ ही इसे शनिवार तक आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। '

'फ्रांस 24' की खबर के मुताबिक, Eiffel Tower का संचालन करने वाली संस्थान एसईटीई ने कहा कि Bomb निरोधक विशेषज्ञों के साथ-साथ police भी इलाके की तलाशी ले रही है, जिसमें एक मंजिल पर स्थित एक रेस्तरां भी शामिल है। एसईटीई की एक महिला प्रवक्ता ने कहा, इस तरह की स्थिति में यह एक सामान्य प्रक्रिया है।

इस ऐतिहासिक टॉवर पर निर्माण कार्य जनवरी 1887 में शुरू हुआ था और 31 मार्च, 1889 को समाप्त हुआ था। 1889 के विश्व मेले के दौरान इसे देखने के लिए  यहां दो मिलियन (20 लाख) यात्री पहुंचे थे।