कोटा-पटना एक्सप्रेस में यात्रियों की तबीयत बिगड़ी: दो की मौत, आठ की हालत नाजुक; मथुरा जा रहा था 90 लोगों का दल

Mhara Hariyana News, Aagra
ताजनगरी आगरा में रविवार को कोटा-पटना एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे 10 यात्रियों को फूड पॉइजनिंग हो गई। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उल्टी दस्त होने लगी। सभी को आनन फानन अस्पताल ले जाया गया। यहां दो यात्रियों ने दम तोड़ दिया। जबकि, आठ यात्रियों का इलाज चल रहा है।
वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के बाद 90 श्रद्धालुओं का दल मथुरा आराध्य के दर्शन को जा रहा था। ये सभी लोग एसी कोच में सवार थे। यह सभी लोग मूल रूप से रायपुर के रहने वाले हैं। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर एक के बाद एक 10 लोगों की तबीयत खराब हो गई। उन्हें उल्टी व दस्त होने लगे।
इस पर उनके पास जो दवाइयां थी उन्हें दी गई, लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने मदद के लिए रेलवे के नंबर पर कॉल किया। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उन्हें गाड़ी से उतार लिया गया। यहां दो यात्रियों की मौत हो गई। उन्हें रेलवे अस्पताल में recruitment कराया गया। दो की हालत नाजुक होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि जानकारी मिलने पर यात्रियों को उतारा गया। जब तक उन्हें अस्पताल ले जाया जाता दो यात्रियों की मौत हो गई। बाकी अन्य को अस्पताल में recruitment कराया गया है। यह जहरखुरानी का मामला नहीं है। डिहाइड्रेशन के चलते यात्रियों की तबीयत बिगड़ी है।