logo

40 मगरमच्छों के बाड़े में गिरा व्यक्ति, मिली दर्दनाक मौत, टुकड़ों में मिला शरीर

 
40 मगरमच्छों के बाड़े में गिरा व्यक्ति, मिली दर्दनाक मौत, टुकड़ों में मिला शरीर
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, Jaipur

Cambodia में एक दर्दनाक मामले सामने आया है। दरअसल Cambodia में एक व्यक्ति मगरमच्छों के बाड़े में गिर गया, जिसके बाद सारे मगरमच्छ उस पर टूट पड़े और उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। बताया जा रहा है कि व्यक्ति एक लकड़ी के सहारे एक मगरमच्छ को पीछे हटा रहा था लेकिन अचानक से मगरमच्छों के बाड़े में गिर गया, जिसके बाद उसे दर्दनाक मौत मिली। 

क्या है मामला
घटना Cambodia के सिएम रीप शहर की है। यहां रहने वाले 72 वर्षीय लुआन नाम के व्यक्ति का मगरमच्छों का एक फार्म है, जहां बड़ी संख्या में मगरमच्छ हैं। एक मगरमच्छ ने अंडे दिए थे और लुआन नाम उस मगरमच्छ को एक छड़ी से हटाने का प्रयास कर रहे थे, इसी दौरान मगरमच्छ ने लुआन की छड़ी को मुंह में दबोचकर ऐसा झटका दिया कि लुआन अनियंत्रित होकर मगरमच्छों के बाड़े में ही गिर गए। 

बाड़े में 40 मगरमच्छ मौजूद थे और लुआन के गिरते ही सारे मगरमच्छ उन पर टूट पड़े। मगरमच्छों ने लुआन के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। लुआन के शरीर के जो टुकड़े मिले हैं, उन पर मगरमच्छों के दांतों के निशान हैं और शरीर के कुछ टुकड़े मिले भी नहीं हैं। 
माना जा रहा है कि मगरमच्छ उन्हें खा गए। बता दें कि साल 2019 में भी एक ऐसी ही घटना हुई थी, जब Cambodia में दो साल की एक बच्ची मगरमच्छ के बाड़े में गिर गई थी और मगरमच्छ ने उसे अपना शिकार बना लिया था। 

बता दें कि Cambodia में मगरमच्छों के अंडे, स्किन और उनके मांस के लिए मगरमच्छों को पाला जाता है। खासकर सिएम रीप शहर में बड़ी संख्या में मगरमच्छ पालने वाले फार्म मौजूद हैं।