logo

अंबाला में Pitt Bull डॉग ने बच्ची को नोचा, पीछे से किया अटैक, 15 से ज्यादा जख्म; मालकिन पर FIR

 
अंबाला में Pitt Bull डॉग ने बच्ची को नोचा, पीछे से किया अटैक, 15 से ज्यादा जख्म; मालकिन पर FIR

Mhara Hariyana News, Ambala
अंबाला कैंट में Pitt Bull डॉग ने 4 साल की मासूम बच्ची को बुरी तरह नोच डाला। ऐन मौके पर वहां से गुजर रहे युवक ने बच्ची को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाकर मौत के मुंह से बाहर निकाला। 
बच्ची के शरीर पर कुत्ते के दातों से नोचने के 15 से निशान मिले हैं। बच्ची का अंबाला कैंट के Civil Hospital में इलाज कराया गया है।

पूरी वारदात गली में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कुत्ते की मालकिन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

CCTV में सबकुछ दिख रहा
बच्ची गली में पैदल जा रही है, उसके पीछे एक युवक हाथ में कुछ सामान लिए जा रहा है। उसी दौरान Pitt Bull पीछे से भागते हुए आता है और बच्ची पर हमला कर देता है। 
हमले में बच्ची गिर जाती है। बच्ची के पास मौजूद लोग भयभीत होकर भागते हैं। उसी दौरान अन्य कुत्ते भी बच्ची पर अटैक करने आते हैं। इसी बीच बच्ची के पीछे चल रहे युवक ने कुत्तों को खदेड़ बच्ची को मौत के मुंह से बाहर निकाल लेता है।

Pitt Bull की मालकिन पर केस दर्ज
निशांत बाग में कुत्तों का शिकार हुए बच्ची के दादा नंद लाल ने बताया कि शनिवार शाम करीब 5 बजे उसकी पोती Sonam घर के बाहर खेल रही थी। पीछे से उनकी पड़ोसी Aarti की बेटी Anju पालतू कुत्ते के साथ वहां से निकल रही थी। इसी बीच, उसके Pitt Bull कुत्ते ने बच्ची पर पीछे से अटैक कर दिया।

महेश नगर थाना पुलिस ने उनकी शिकायत पर आरती की बेटी अंजू के खिलाफ धारा 289, 323, 506 व 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक हफ्ते पहले गुरुद्वारे के पाठी को नोचा था
अंबाला में एक हफ्ते पहले Gandhi Nagar में गुरुद्वारे के पाठी नरेंद्र सिंह को भी आवारा कुत्तों ने बुरी तरह नोच दिया था। उनके हाथ का अंगूठा काटने के अलावा शरीर पर 20 से ज्यादा जगह पर कुत्तों के काटने के निशान मिले थे। 
Gandhi Nagar निवासी पाठी नरेंद्र सिंह गुरुद्वारा साहिब में पाठ करके सुबह 9 बजे वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांधी नगर लाला वाला पीर के पास पहुंचा तो 4-5 कुत्तों ने हमला बोल दिया। उसके चिलाने की आवाज सुनकर उसकी पत्नी और पड़ोसी पहुंचे।