logo

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पांच लाख Ram Bhagats के आने की उम्मीद, PM मोदी होंगे मुख्य यजमान

 
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पांच लाख Ram Bhagats के आने की उम्मीद, PM मोदी होंगे मुख्य यजमान

Mhara Hariyana News, Ayoddha 
Ram mandir के उद्घाटन की तैयारियां तेज होती जा रही हैं। भव्य गर्भगृह में Ram lala की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव जनवरी 2024 में किया जाना है। उत्सव को व्यापक स्वरूप देने की योजना पर काम चल रहा है। इसकी कमान Ram mandir ट्रस्ट के साथ संघ व विहिप ने संभाल रखी है। 
संघ का अनुमान है कि महोत्सव में करीब पांच लाख लोग Ayoddha आ सकते हैं। Ayoddha आने वाले लोगों की सुविधा का विस्तृत खाका तैयार किया जा रहा है।

संघ के पदाधिकारी लगातार बैठकें कर आयोजन की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। संघ की कोशिश है कि Ayoddha से कोई भी भूखा न जाए। पूरे शहर में जगह-जगह भंडारे के आयोजन की तैयारी हो रही है। संघ के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, Ram lala का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 10 दिवसीय होगा। उत्सव का शुभारंभ मकर संक्रांति 15 जनवरी को होगा, समापन 24 जनवरी को होना है।

इसी बीच शुभ तिथि में Ram lala की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है, इसके मुख्य यजमान PM नरेंद्र मोदी होंगे, उन्हें आमंत्रण भेजा चुका है। संघ का अनुमान है कि महोत्सव में शामिल होने के लिए Ayoddha में कम से कम पांच लाख भक्त आ सकते हैं। 
वैसे संघ लोगों से अपील कर रहा है कि Ayoddha आने के बजाय अपने-अपने क्षेत्र के मठ-मंदिरों में अनुष्ठान का आयोजन कर उत्सव मनाएं। फिर भी बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। ऐसे में उनकी सुरक्षा, सुविधा के प्लान पर लगातार मंथन चल रहा है।

Ram Bhagats के लिए लगेंगी रोडवेज की बसें
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में Ayoddha आने वाले लोगों के रुकने के लिए मठ-मंदिरों के अलावा स्कूल-कालेजों में भी व्यवस्था की जा सकती है। भक्तों के आवागमन के लिए रोडवेज बसों की मदद लिए जाने की योजना बनाई जा रही है। जरूरत पड़ने पर स्थानीय प्रशासन के साथ संघ के कार्यकर्ता भी भक्तों की सुविधा के लिए कमान संभालेंगे। कार्यकर्ताओं की टोलियां भी गठित की जा रही है।