100 करोड़ के कीमती गहनों से सजीं राधा रानी; मनोहारी रूप के दर्शनों के लिए लगी भक्तों की कतार

Mhara Hariyana News, Gwaliar
Srikrishan जन्माष्टमी के पावन पर्व पर ग्वालियर के फूल बाग स्थित रियासत कालीन ऐतिहासिक Gopal Mandir में भगवान Srikrishan गोपाल और Radha Rani का बेशकीमती करोड़ों रुपये के आभूषणों से शृंगार किया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच जिला कोषालय से इन गहनों को Mandir परिसर तक लाया गया, जहां पुलिस प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में इन जेवरातों से भगवान का शृंगार किया गया।
इसके बाद Mandir के पट भक्तों के लिए खोल दिए गए। इस दौरान पूरे Mandir परिसर को कड़े सुरक्षा पहरे में लिया गया है। सुरक्षा के लिए दर्जनों CCTV कैमरे भी आसपास लगाए गए हैं।
सौ करोड़ से अधिक के एंटीक गहने
ग्वालियर के फूलबाग स्थित Gopal Mandir में जन्माष्टमी महोत्सव इस वर्ष भी बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। Gopal Mandir में विराजमान भगवान Srikrishan और राधाजी का शृंगार हीरे, माणिक व पन्ने जड़ित सवा सौ करोड़ से अधिक के एंटीक गहनों से किया गया है। गहने सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के लॉकर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच Gopal Mandir लाए गए हैं। शृंगार के बाद भक्तों के दर्शनों के लिए Mandir के पट खोल दिये गए।
पूरे Mandir को CCTV कैमरों की निगरानी में लिया गया
ग्वालियर के सिंधिया रियासत कालीन 100 वर्ष से ज्यादा प्राचीन Gopal Mandir पर हर वर्ष जन्माष्टमी महापर्व पर राधा रानी और भगवान गोपाल कृष्ण का बेस कीमती सवा सौ करोड़ से अधिक कीमत के जेवरातों से शृंगार किया जाता है। इसके लिए एक रोज पूर्व ही Mandir में सुरक्षा व्यवस्था चौकस करने के साथ ही Mandir की साज सज्जा का काम शुरू कर दिया गया था। पूरे Mandir को CCTV कैमरों की निगरानी में लिया गया है।
वहीं देर रात के बाद ही Mandir की सुरक्षा व्यवस्था में दो से ढाई सैकड़ा पुलिस जवान लगा दिए गए थे। इस Gopal Mandir की स्थापना करीब 102 साल पहले सिंधिया घराने ने ही कराई थी। यह बेशकीमती रत्न जड़े गहने भी सिंधिया घराने की देन हैं। जब राधा-कृष्ण इन गहनों को पहनते हैं तो उनकी सज्जा सभी को मोहित कर देने वाली होती है।