logo

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा: दुनिया भर में मनेगा दीपोत्सव, मंदिरों के साथ घर-घर में होंगे अनुष्ठान

 
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा: दुनिया भर में मनेगा दीपोत्सव, मंदिरों के साथ घर-घर में होंगे अनुष्ठान

Mhara Hariyana News, Ayodhya : Vishwa Hindu Parishad के देश भर के शीर्ष पदाधिकारी दो दिन से अयोध्या में जुटे हैं। VHP के केंद्रीय टोली की meeting में शनिवार को Ramlala की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई, महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने पर मंथन हुआ।
जिस दिन Ramlala अपने नए मंदिर में विराजेंगे उस दिन पूरी दुनिया में दीपोत्सव मनेगा। मठ-मंदिर घर-घर में अनुष्ठान होगा। पूरा विश्व महोत्सव का साक्षी बन सके इसलिए लाइव प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी।

meeting के बाद पत्रकारों से बात करते हुए VHP के कार्यकारी अध्यक्ष Aalok Kumar ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम को संपूर्ण विश्व में आनंदोत्सव के रुप में मनाया जाएगा। बताया कि Ram mandir प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम जन-जन, हर राम भक्त का कार्यक्रम बने देश ही नहीं विदेशों में निवास करने वाले भी इस महाउत्सव में सहभागी हों इसके लिये ही संगठन की दो दिवसीय meeting रामनगरी में आयोजित की गयी है। 

देश भर के मठ-मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा की तिथि पर पूजन-पाठ, यज्ञ-हवन, आरती होगी साथ ही हर घर रामभक्त रात में पांच दीपक अवश्य जलाएंगे और करोड़ों भक्तों के बीच प्रसाद वितरण भी होगा। बताया कि पूरे देश में बड़ी स्क्रीन पर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिससे पूरी दुनिया महोत्सव की साक्षी बन सकेगी।

meeting में संघ के पूर्व सह सर कार्यवाह भैया जी जोशी, VHP के महामंत्री मिलिंद परांडे, श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, डॉ़ अनिल मिश्र, कामेश्वर चौपाल, VHP के उपाध्यक्ष जीवेश्वर, संयुक्त मंत्री कोटेश्वर समेत कई प्रांतों के पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।

VHP ने देखी मंदिर निर्माण की प्रगति
 देश भर से आए VHP के पदाधिकारियों ने Ramlala का दर्शन भी किया। शनिवार दोपहर पहले सत्र की meeting के बाद पदाधिकारियों का समूह ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के अगुवाई में रामकोट स्थित कार्यालय से जयघोष करते हुए रामजन्मभूमि परिसर के लिए निकला। 
सभी पदाधिकारियों ने Ramlala के दरबार में हाजिरी लगाई और मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों को देखा। Ram mandir ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्र ने बताया कि पदाधिकारी मंदिर की प्रगति से संतुष्ट दिखे और कहा कि यह कार्य जन-जन को एक सूत्र में बांध रहा है। सामाजिक समन्वय के अधिष्ठान के रूप में यह युगों-युगों तक स्मरणीय बनेगा।

22 जनवरी प्राणप्रतिष्ठा का सबसे शुभ मुहूर्त: कामेश्वर
 Ram mandir के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल भी अयोध्या पहुंचे हैं। वे VHP की meeting में शामिल हुए। पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव अविस्मरणीय बने इसकी तैयारी है। इसको लेकर संघ, VHP व ट्रस्ट के पदाधिकारी रूपरेखा तैयार करने में जुटे हुए हैं। 
प्राण प्रतिष्ठा की तिथि के सवाल पर कहा कि अभी तक PMO ने कोई तिथि हमें नहीं बताई है। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि जो तिथि PMO को भेजी गयी है उसमें 22 जनवरी की तिथि सर्वोत्तम है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 22 जनवरी को ही प्राणप्रतिष्ठा की तिथि मानकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

हर धर्म के लोग मनाएंगें प्राणप्रतिष्ठा का उत्सव
VHP के संरक्षक मंडल सदस्य दिनेशचंद्र ने बताया कि प्रवासी व अप्रवासी Bharatीय भी प्राणप्रतिष्ठा का हिस्सा बन सकें इसकी तैयारी की जा रही है। हर जाति,धर्म के लोगों, धर्मगुरूओं को आमंत्रण भेजा जा रहा है। VHP की meeting में कार्यकर्ताओं की टोली बनाने पर चर्चा हुयी है। अलग-अलग टोली बनाकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। प्राणप्रतिष्ठा का उत्सव हर धर्म के लोग अपनी-अपनी पद्धति से मनाएंगें, ऐसी योजना बन रही है।

रामराज्याभिषेक जैसा होगा माहौल: भैया जी
संघ के पूर्व सह सर कार्यवाह भैया जी जोशी ने कहा Ram mandir के उद्घाटन पर रामराज्याभिषेक जैसा माहौल होगा। देश-विदेश के रामभक्त मंदिर के उद्घाटन पर अयोध्या आने को आतुर हैं। रामभक्त प्राणप्रतिष्ठा कब होगी इसकी राह देख रहे हैं, विश्वास है कि लाखों लोग Ramlala के दर्शन को आएंगें, बिना बुलाए आएंगे। इसमें अयोध्या का विकास है, श्रद्धास्थान का भी विकास है।