logo

सोनीपत के Monika मर्डर केस में खुलासा, 20 दिन केस दबाए रही गन्नौर Police, खोपड़ी में मिला गोली सिक्का

 
सोनीपत के Monika मर्डर केस में खुलासा, 20 दिन केस दबाए रही गन्नौर Police, खोपड़ी में मिला गोली सिक्का

Mhara Hariyana News, Sonipat (Haryana)
सोनीपत में हुए Monika मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। उसका प्रेमी Sunil उर्फ शीला पहले से शादीशुदा था। यह सब जानते हुए भी उसने 29 जनवरी 2022 को उससे Love Marriage की।
 गुमड़ गांव में वह मौसी के घर थी तो Sunil वहां दूध लेने आता था। आरंभ में तो उसने उसे Monika को बहन बना कर राखी भी बंधवाई लेकिन बाद में दोनों ने इस रिश्ते को कलंकित करते हुए शादी कर ली। रिश्ते का अंत Monika की जून-2022 में हत्या से हुआ।

Monika मर्डर केस में सोनीपत Police की नाकामी की भी पोल खुली है। Police 20 दिन तक मामले को दबाए रही। घर पर हमला हुआ, सीसीटीवी फुटेज सामने आयी, परिजन एसपी से भी मिले, लेकिन 20 दिन तक Police नहीं जागी। बाद में Monika के अपहरण का केस दर्ज हुआ तो गिरफ्तारी नहीं हुई। गृह मंत्री अनिल विज के हस्तक्षेप के बाद मामले की जांच शुरू हुई।

मौसी रोशनी के घर गांव गुमड़ में रहते हुए Monika दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक करने के साथ IELTS की तैयारी कर रही थी और साथ ही कंप्यूटर की कोचिंग भी ले रही थी। 5 जनवरी, 2022 को बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए वह कनाडा चली गई।

Sunil उर्फ शीला से उसकी नजदीकी इतनी करीब थी कि Sunil से उसे कनाडा जाने के 17 दिन बाद ही 22 जनवरी को उसे वापस इंडिया बुला लिया। एक सप्ताह दोनों साथ रहे और फिर 29 जनवरी 2022 को दोनों ने गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। 30 जनवरी को Monika फिर कनाडा चली गई।

कनाड़ा से पढ़ाई छोड़कर सुनील के पास आ गई थी मोनिका

Police की छानबीन में पता चला है कि Monika प्रेमी Sunil पर इतना फिदा थी कि वह कनाडा में पढ़ाई छोड़ कर अप्रैल 2022 में फिर से Sunil के पास आ गई। दोनों कई स्थानों पर घूमने गए। 
जून 2022 में दोनों में झगड़ा हो गया और Sunil ने गन्नौर क्षेत्र में गोलियां मार कर उसकी हत्या कर दी। शव को गढ़ी झंझारा के फार्म हाउस में जमीन में गाड़ दिया।

Monika के परिजनों को कई महीने तक उसकी हत्या का आभास तक नहीं हुआ। वे समझे थे कि बेटी कनाडा में है लेकिन जून के बाद Monika का अपने परिजनों से संपर्क कट गया। परिवार के लोगों को भी इसके बाद अनहोनी की चिंता सताने लगी। इसके 5 महीने बाद 26 अक्तूबर, 2022 को गन्नौर में Monika के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई गई।

सोनीपत Police की नाकामी आयी सामने
Monika मर्डर केस में सोनीपत Police की नाकामी भी सामने आयी है। परिजनों ने Monika के लापता होने के बाद Sunil उर्फ शीला पर बेटी के अपहरण के आरोप लगाए थे। Police ने कोई कार्रवाई नहीं की। 
28 अक्तूबर, 2022 को परिजन एसपी से मिले। इसके बाद भी Police मामले में अनजान बनी रही। 2 नवंबर, 2022 को गुमड़ में मौसी के घर पर हमला भी हुआ। वारदात सीसीटीवी में कैद होने के बाद भी Police नहीं जागी।

परिजनों के काफी प्रयासों के बाद 16 नवंबर 2022 को Sunil उर्फ शीला के खिलाफ Monika के अपहरण का केस दर्ज हुआ। उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई। 3 दिसंबर, 2022 को Monika की मां व मौसी ने अंबाला में गृह मंत्री अनिल विज से मिली। 
पूरे मामले की जानकारी उनको दी। इसके बाद विज ने आईजी रोहतक रेंज को कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद मामला भिवानी सीआईए-2 सौंपा गया था।

यूपी से हाथ आया शीला
भिवानी CIA 2 के इंचार्ज इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि Monika केस में आरोपी Sunil उर्फ शीला को यूपी के मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया। दोनों में झगड़ा रहने लगा था। 
जून, 2022 को कार में गढ़ी झंझारा फार्म हाउस जा रहे थे। दोनों में फिर से झगड़ा हुआ और उसने Monika की गोली मार कर हत्या कर दी। शीला आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। उस पर 7 केस चल रहे हैं। मजदूरों से सेफ्टी टैंक के बहाने गहरा गड्‌ढा खुदवा कर शव को दफन किया था। उपर घास उगा दी थी।

परिजनों को हुआ शक
Monika की जून, 2022 में हत्या हो गई है, इसका शक परिजनों को नहीं हुआ। Monika इंडिया में है, ये शक जरूर हो गया था। Monika के मौसेरे भाई ने बताया कि उसने अप्रैल में Monika से फोन पर बात की थी। उसे पंखा चलने की आवाज सुनाई दी। 
उस समय कनाडा में कड़ाके की ठंड थी। उसने Monika को टोका तो फोन काट दिया। उसका नंबर भी ब्लैक लिस्ट कर दिया।