logo

निफा राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर टीम सदस्यों ने लगाया पौधों का लंगर

 
निफा राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर टीम सदस्यों ने लगाया पौधों का लंगर

सिरसा। टीम निफा ने पर्यावरण जन जागरूकता अभियान के तहत फूलदार पौधों का लंगर निफा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार प्रितपाल सिंह प्रमुख के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाई जा रहे सद्भावना इस सप्ताह केंद्र राजकीय महिला कॉलेज सिरसा में डा. रामजी जयमल के सहयोग से विभिन्न प्रकार के 21000 हजार फूलदार पौध राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा में वितरित किए। कॉलेज प्राचार्य डा. रामकुमार जांगड़ा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण को स्वस्थ एवं सुंदर बनाए रखने में सभी संस्थाओं के साथ-साथ आम व्यक्ति का जुडऩा भी बहुत जरूरी है, तभी हम पर्यावरण को बचा पाएंगे। डा. राम जी जयमल ने अपने संदेश में कहा कि प्रकृति मां को हरा भरा बनाए रखने में जन भागीदारी का होना बहुत जरूरी है।

निफा महासचिव हरियाणा दलबीर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया और संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे मे बताया।

नैशनल यूथ अवार्डी डॉ. बलदेव राज कंबोज और अनिल ढिढारिया ने छात्राओं को रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण शिक्षा एवं स्वास्थ्य आदि विषयों पर जागरूक किया और महाविद्यालय की एनएसएस की छात्राओं के निफा के सामाजिक कार्यों में सहयोग करने पर धन्यवाद व्यक्त किया।

इस अवसर पर राजेश द्विवेदी, रचना रानी, रंजीत टक्कर, राजेश स्वामी, कपिल सैनी, लक्ष्मी देवी, सरोज बाला सहित महाविद्यालय का स्टाफ  एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।