logo

सिरोंज में तीन साल की Asmita को borewell से निकाला बाहर, बच्ची का इलाज जारी

 
सिरोंज में तीन साल की Asmita को borewell से निकाला बाहर, बच्ची का इलाज जारी

Mhara Hariyana News, Vidisha 
विदिशा में मंगलवार को तीन साल की बच्ची Asmita घर में बने 20 फीट गहरे borewell में गिर गई थी। प्रशासन मौके पर पहुंचकर बच्ची को सुरक्षित निकालने के प्रयास में जुटा रहा। विदिशा के एसपी दीपक शुक्ला ने बताया, borewell में गिरी Asmita का rescue ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है। बचाव टीम बच्ची को एंबुलेंस से सिरोंज अस्पताल ले गई है। डॉक्टर की टीम बच्ची की जांच कर रही है।

बता दें कि मामला सिरोंज एरिया में पथरिया थाना के कजारिया बरखेड़ा गांव का है। यहां तीन साल की बच्ची खेलते-खेलते borewell के पास चली गई थी। borewell खुला हुआ था, जिसके कारण बच्ची का पैर फिसला और वह सीधे 20 फीट गहरे पानी में गिर गई। बच्ची के साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने इस बात की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने तुरंत ही पुलिस-प्रशासन को बुलाया।

बच्ची के पिता इंदर सिंह अहरवार ने बताया, Asmita घर के आंगन में खेल रही थी। आंगन में ही borewell है। सुबह 10 बजे के आसपास बच्ची खेलते हुए borewell में गिर गई, जिसके बाद हमने तुरंत ही बच्ची के गिरने की जानकारी प्रशासन को दी थी। घटना की खबर लगते ही सिरोंज एसडीएम हर्षल चौधरी और कुरवाई एसडीएम अंजली शाह ने मोर्चा संभाले रखा था।

परिजनों की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन ने बच्ची के rescue का काम शुरू किया। बच्ची 13 फीट की डेफ्ट पर अटकी रही। उसके समानंतर 16 फीट तक JCB के माध्यम से खुदाई की गई। बच्ची का थोड़ी देर पहले तक मूवमेंट था। बच्ची को बचाने के लिए चार ऑक्सीजन सिलेंडर लगाए गए। 

सीहोर की सृष्टि की नहीं बची थी जान...
बीते महीने सात जून को सीहोर के बड़ी मुंगावली में खुले borewell में सृष्टि नाम की एक बच्ची 300 फीट गहरे borewell में खेलते हुए गिर गई थी। करीब 55 घंटे के rescue ऑपरेशन के बाद भी बच्ची को नहीं बचाया जा सका था। वहीं, इस हादसे के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशभर में खुले borewell को बंद करने के निर्देश दिए थे, लेकिन घटना के 30 दिन से ज्यादा का वक्त बीत जाने के बाद अब भी लगातार प्रदेश में बच्चों के borewell में गिरने के मामले सामने आ रहे हैं।

इस साल जिले का दूसरा मामला...
बता दें, इस साल 2023 में विदिशा जिले में खुले borewell में गिरने का यह दूसरा मामला है, इससे पहले भी 14 मार्च 2023 को borewell में सात साल का लोकेश गिर गया था। यह मामला विदिशा जिले के आनंदपुर थाना अंतर्गत ग्राम खैरखेड़ी में हुआ था। तमाम कोशिशों के बाद भी लोकेश को नही बचाया जा सका था।