Amausi Airport : ऑनलाइन बोर्डिंग हुई ठप, Passangers को लिए बिना उड़ गए Indigo के दो विमान

Mhara Hariyana News, Lucknow
Amausi Airport पर शनिवार को Indigo Airlines का ऑनलाइन Boarding system फेल हो गया है। इससे चेकइन का काम मैनुअली करना पड़ा। सिस्टम फेल होने पर कई यात्रियों की उड़ान छूट गईं, जिससे नाराज यात्रियों ने हंगामा किया। हालांकि, Airline प्रशासन ने यात्रियों को दूसरे विमानों से रवाना करने का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।
दरअसल, शनिवार दोपहर करीब पौने दो बजे Indigo Airline का Boarding system ठप हो गया। इसके चलते एयरपोर्ट पर Passangers की लम्बी लाइन लग गई। बोर्डिंग के लिए मशक्कत शुरू हो गई। इस दौरान कतारों में Delhi, अहमदाबाद आदि के यात्री लगे हुए थे। यात्रियों की सुविधा के लिए Airline प्रशासन के कर्मचारियों ने ऑफलाइन बोर्डिंग की व्यवस्था शुरू की। इसमें खासा समय लग रहा था।
ऐसे में Passanger मैनुअली बोर्डिंग करवाकर विमान तक पहुंचते, तब तक लेट हो चुका था। इससे कई यात्रियों की फ्लाइटें मिस हो गईं। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक लखनऊ से देहरादून जाने वाली इण्डिगो Airline की उड़ान संख्या 6ई-6311 और अहमदाबाद जाने वाली उड़ान 6ई-276 के यात्री फ्लाइट मिस कर गए। उड़ान छूटने से नाराज यात्रियों ने हंगामा भी किया।
मौके पर पहुंचे एयरलाइंस Officers ने यात्रियों को दूसरे विमान से भेजने का आश्वसान दिया, जिस पर Passanger शांत हुए। सूत्रों ने यह भी बताया कि शाम करीब पांच बजे ऑनलाइन बोर्डिंग की तकनीकी खराबी को ठीक किया जा सका। इस गड़बड़ी की वजह से लखनऊ से जाने वाली आधा दर्जन से अधिक Indigo की उड़ानें लेट हुईं।